फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Coffins in memory of 72 Sahwa of Imam Hussain

इमाम हुसैन के 72 साहवा की याद में उठे ताबूत

Sat, 17 Oct 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Coffins in memory of 72 Sahwa of Imam Hussain
इमाम हुसैन की याद में ताबूत ले जाते अकीदतमंद। - फोटो : FARRUKHABAD
इमाम हुसैन के 72 साहवा की याद में उठे ताबूत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जमीन-ए-कर्बला में इमाम हुसैन के साथ कुर्बान हुए 72 साहवा की याद में ताबूत उठाए गए। ताबूत उठते वक्त शिया समाज के लोग बेहद गमजदा नजर आए।
शहर के मोहल्ला घेर शामू खां में कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन के 72 साहवा की याद में शनिवार को कार्यक्रम हुआ। इंतखाब हुसैन के आवास से 72 ताबूत इमाम हुसैन के शैदाई लेकर चले। गमगीन माहौल में या हुसैन या हुसैन की सदाएं लगाते हुए आफताब हुसैन के आवास पर पहुंचे। वहां जियारत की और इमाम हुसैन की याद में आंसू बहाए।
हर साल ताबूतों की जियारत के लिए हजारों लोग जमा होते थे, मगर कोरोना के चलते इस बार भीड़ काफी कम नजर आई। कानपुर से आए मौलाना कंबर हुसैन ने कलाम पढ़ा। गुल हो गया जहां से चरागे यजीदीयत सारे जहां में धूम मची है। इसमें सलीम हैदर, ताज हुसैन, नफीस हुसैन, शमीम हुसैन, गुलजार हुसैन, मौलाना फरहत अली जैदी, महमूद हुसैन आदि लोग मौजूद रहे
विज्ञापन

इस दौरान मौलाना कंबर हुसैन कानपुरी ने जंग का बयान किया जिसे सुनकर वहां मौजूद माहौल गमगीन हो गया। आफताब हुसैन, मोहसिन काजमी, फायक हुसैन, परवेज हुसैन, नवीन काजमी, अकरम ईरानी, अम्मार अली, जावेद हुसैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed