फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CO Kayamganj tried to gather evidence by going to the district jail

सीओ कायमगंज ने जिला जेल जाकर साक्ष्य जुटाने का किया प्रयास

Sun, 14 Nov 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
CO Kayamganj tried to gather evidence by going to the district jail
फर्रुखाबाद। जिला जेल में बवाल के दर्ज मुकदमों की जांच कर रहे सीओ कायमगंज ने शनिवार को साक्ष्य जुटाने जेल पहुंचे। चाय-नाश्ता वितरण करने वाले कर्मचारियों के बयान दर्ज करने के साथ पहले हमला करने वाले बंदियों के नाम पूछे।
विज्ञापन

जिला जेल में सात नवंबर को आगजनी, पथराव सहित जेल के अंदर तमंचे मिलने के तीन मुकदमों की जांच सीओ कायमगंज सोहराब आलम कर रहे हैं। उनके सहयोग के लिए पुलिस लाइन के इंस्पेक्टर अनिल कुमार चौबे, दरोगा शादाब, बलराज भाटी लगाए गए हैं। शनिवार को सीओ कायमगंज इंस्पेक्टर व दरोगा के साथ जिला जेल में जांच करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

सीओ ने बैरक नंबर नौ का जायजा लिया। वहीं से बवाल की शुरुआत हुई थी। जेल में चाय-नाश्ता वितरण करने गए कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। सबसे पहले हमला करने वाले बंदियों के नाम के बारे में पूछताछ की। इसके बाद बंदियों ने आगजनी कहां की थी। पथराव करते समय बंदी कौन सी बैरकों की छत पर थे। जेल में तमंचा छह नंबर बैरक के पास मिला था। वहां पर किस बंदी रक्षक की ड्यूटी थी। तमंचा अंदर कैसे पहुंचा और उससे फायर किसने किया। इन तथ्यों के सवाल जानने का प्रयास किया। कई घंटों की जांच के बाद बाहर आए सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि दूसरे दिन भी जेल में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अभी कई सवाल अनसुलझे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed