फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CO accused of favoring the accused

पीडितों ने सीओ पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया

Sat, 21 Aug 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
CO accused of favoring the accused
गांव पतौंजा में पीड़ित मानसिंह के घर जाते विश्वहिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री मधुराम। - फोटो : FARRUKHABAD
सीओ पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप
विज्ञापन

जहानगंज। गांव पतौंजा से लोगों को पलायन के लिए मजबूर किए जाने के मामले में पीड़ितों से मिलने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री मधुराम से सीओ मोहम्मदाबाद की शिकायत की गई। उन पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया गया। इस पर मधुराम ने सीओ पर पक्षपात कर काम करने का आरोप लगाया।
पतौंजा में आठ परिवारों को पलायन के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित मान सिंह की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ 16 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया था। तबसे गांव में पीड़ितों के घर पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

शनिवार को विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री मधुराम, संघ विचारक सुप्रीम कोर्ट के वकील दलीप दुबे, जिला उपाध्यक्ष अविनाश पांडेय, महामंत्री दिनेश तोमर, नगर अध्यक्ष शुुभम कौशिक, बजरंग दल के उपाध्यक्ष अभिषेक, सैनिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक वीरेंद्र राठौर, भोजपुर विधायक पुत्र अजय राठौर, भाजपा के नगर महामंत्री शिवम दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग पतौंजा में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित मान सिंह, नेकराम, अंकुर गुप्ता, राम सिंह ने बताया कि गांव के 22 लोग घर छोड़कर दानमंडी व जहानगंज कस्बे के बीच में मकान बनवाकर रह रहे हैं। सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम अपने समुदाय के लोगों के खिलाफ एसओ दिनेश गौतम को कार्रवाई नहीं करने देते हैं।
सात अगस्त को दर्ज मुकदमे में एसओ ने पांच आरोपियों को पकड़ा। सीओ ने दबाव बनाकर तीन का शांतिभंग में चालान करवा दिया और दो के खिलाफ धाराएं कम करा दीं। उनकी कोर्ट से उसी दिन जमानत हो गई। इस पर मुधराम ने कहा कि सीओ पक्षपात पूर्ण ढंग से काम कर रहे हैं।
उन्होंने भरोसा दिया कि इस संबंध में डीएम व एसपी से रविवार को वार्ता करेंगे। इस दौरान एसडीएम सदर अनिल कुमार, सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा, एसओ दिनेश गौतम, एसओ कमालगंज राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद रहा।
हिंदुस्तान में रहना है जय श्रीराम कहना होगा
पतौंजा गांव में विहिप, बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। गांव में घूमकर कहा कि हिंदुस्तान में रहना है तो जय श्री राम कहना होगा। इससे पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पतौंजा प्रकरण के मुकदमे में वांछित अफरीदी को पुलिस ने शनिवार सुबह फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से उसके रिश्तेदार के घर से दबोच लिया। पुलिस ने दिन भर उसको गोपनीय स्थान पर रखे रही। शाम को उसको थाने लाया गया। वहां उससे पूछताछ की जा रही है।

एसओजी लखनऊ से बैरंग वापस
आरोपियों की तलाश में गई एसओजी लखनऊ में कई स्थानों पर दबिश देकर वापस आ गई। एक भी आरोपी पकड़ में नहीं आया। मुख्य आरोपी शीतगृह मालिक शमीम व उसके पुत्र का कुछ भी पता नहीं चला। शीतगृह के चार कर्मचारी हिरासत में थाने में बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed