{"_id":"2839d2e9598f653160f74355349ee941","slug":"cni-church-on-good-friday-prayer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड फ्राइडे पर सीएनआई चर्च में प्रार्थना सभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड फ्राइडे पर सीएनआई चर्च में प्रार्थना सभा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड फ्राइडे पर बढ़पुर स्थित सीएनआई चर्च में प्रार्थना सभा की गई। इस
विज्ञापन
दौरान मसीह समाज ने प्रभु यीशु मसीह को दी गईं यातनाओं को याद कर उनके
वचनों पर चलने का संकल्प लिया। गुड फ्राइडे पर लोगों ने उपवास भी तोड़ा।
प्रभु यीशु मसीह को यातनाएं देकर सलीब पर लटकाया गया था। लेकिन गुड फ्राइडे
के दिन प्रभु यीशु मसीह जी उठे थे। इसकी याद में मसीह समाज
गुड फ्राइडे मनाते है। शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर बढ़पुर स्थित सीएनआई चर्च में शुक्रवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पादरी किशन मसीह ने प्रार्थना की। इस दौरान इलाहाबाद से आए मुख्य अतिथि अमित थॉमस ने प्रभु यीशु मसीह की सात वाणियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा सलीब पर लटकाए जाने के वक्त प्रभु यीशु मसीह ने कहा था हे परमपिता परमेश्वर
इन्हें क्षमा कर क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहे हैं। तू आज ही मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा। हे नारी देख ये तेरा पुत्र है, हे पुत्र देख ये तेरी माता है। हे मेरे परमेश्वर तूने मुझे क्यों छोड़ दिया। मैं प्यासा हूं। हे पिता मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में
सौंपता हूं। इस दौरान मसीही समाज के लोगों ने गीत गाए और कैंडिल जलाकर प्रभु यीशु मसीह को याद किया। इस अवसर पर पास्टर कमेटी के सेक्रेटरी जगदीश लाल, ट्रेजरार एलिस दयाल, एएस विल्किंसन, डार्कस अबरार, डायमंड इंद्रियास, पंकज पॉल और राजीव केलाल आदि मौजूद रहे।