{"_id":"5ebedc368ebc3e908f686cd7","slug":"cms-investigated-the-emergency-medicine-room-by-breaking-the-lock-farrukhabad-news-knp560339764","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस ने इमरजेंसी मेडिसन रूम का ताला तोड़कर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस ने इमरजेंसी मेडिसन रूम का ताला तोड़कर की जांच
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी के स्टोर का ताला खोलकर जांच करते सीएमएस। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। आठ माह से बंद पड़े इमरजेंसी मेडिसन स्टोर रूम, टीवी और आइसोलेशन रूम के सीएमएस ने ताले तुड़वाकर जांच की। इसके बाद तीन नर्सों को उनका चार्ज दे दिया है।
सीएमएस ने बताया कि इमरजेंसी स्टोर का चार्ज रीना चंद्र को दिया जाएगा। वह रात में ड्यूटी कर रही हैं। दिन में आते ही चार्ज लेंगी। मेडिशन विभाग को पूनम और टीवी आइसोलेशन स्टोर का जिम्मा अनीता लाल को सौंपा गया है। रीना चंद्र के आने तक बड़े बाबू दाताराम के पास इमरजेंसी स्टोर की चाबी रहेगी। चार्ज सौंपने के लिए बनी चार सदस्यीय कमेटी भी इस दौरान मौजूद रही। सभी ने कमरे में रखे सामान को बारीकी से चेक किया।
डॉ. राम मनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में तैनात नर्स माया प्रीति शर्मा की आठ माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मीरा देवी का रिटायरमेंट होने व एक अन्य नर्स का चार्ज भी किसी ने नहीं लिया। तभी से इन रूमों में ताला लगा था। खामियाजा मरीजों को ही भुगतना पड़ रहा था। सीएमएस डा. एसपी सिंह ने तीन नर्सों को चार्ज लेने के लिए आदेश कर दिए, मगर कोई भी तैयार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने डॉ. अजय कुमार, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. वीके दुबे और एक मैटर्न की कमेटी बनाकर नर्सों सो चार्ज देने की जिम्मेदारी सौंप दी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सीएमएस डा. एसपी सिंह, पूरी कमेटी के साथ इमरजेंसी पहुंचे। उन्होंने नर्स माया प्रीति शर्मा के पुत्र को भी बुलाया। उसके पास मौजूद चाबी से सिर्फ स्टोर ही खुल सका। लिहाजा इमरजेंसी मेडिशन विभाग का ताला तोड़ा गया। इसके बाद डाक्टरों ने उसमें रखे सामान की बारीकी से जांच की।