फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CM Yogi in Kamalganj today, entry of vehicles will be closed from 8 am

Farrukhabad News: सीएम योगी आज कमालगंज में, सुबह आठ बजे से वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

Sat, 04 May 2024 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi in Kamalganj today, entry of vehicles will be closed from 8 am
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री की चुनावी सभा कमालगंज में है। इसके लिए सुबह आठ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक कस्बे में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। कन्नौज व जहानगंज, फतेहगढ़ की ओर से आने वाले वाहनाें को डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम डॉ. वीके सिंह ने बताया कि शनिवार को कमालगंज के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2:10 बजे सीएम का हैलिकॉप्टर रामलीला मैदान में उतरेगा। दोपहर 2:20 बजे से 3:05 बजे तक वह लोकसभा चुनाव के लिए जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे हॉलिकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कमालगंज के रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर एसपी विकास कुमार ने रूट डायवर्जन करने के आदेश दिए हैं। शनिवार सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कमालगंज में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। कन्नौज की ओर से आने वाले वाहनों को गुरसहायगंज की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन छिबरामऊ होते हुए गंतव्य को जाएंगे। सेंट्रल जेल चौराहा फतेहगढ़ की ओर आने वाले वाहनों को छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जहानगंज से कमालगंज की ओर जाने वाले वाहनों काे काली नदी पुल से डायवर्ट किया जाएगा। इसको लेकर सभी स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोकने की व्यवस्था की गई है। यातायात सीओ जय सिंह की अगुवाई में यातायात प्रभारी रजनेश कुमार टीम के साथ तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed