{"_id":"6a971e7495e1f1789d0b81d4","slug":"cm-programme-place-changed-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-147843-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बारिश से मैदान में दलदल, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बारिश से मैदान में दलदल, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल बदला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। तीन सितंबर को बाढ़ राहत सामग्री वितरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी में बनाया गया सभास्थल व मैदान मंगलवार भोर में हुई बारिश से दलदल में तब्दील हो गया। प्रशासन ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल बदलकर फतेहगढ़ पुलिस लाइन मैदान कर दिया। मंगलवार को सभास्थल पर तैयारियां चलती रहीं।
पहले राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी में सभास्थल बनाया जा रहा था। वहां जेसीबी व प्रेशर रोलर लगाकर सोमवार को भूमि का समतलीकरण कराया गया। मंगलवार भोर में झमाझम बारिश हो गई। बारिश थमने के बाद सभास्थल पर टेंट, मंच बनाने की सामग्री, कूलर, साउंड आदि भी पहुंच गया। जेनरेटर भी पहुंचा दिया गया। लेकिन बारिश से मैदान में इस कदर दलदल हो गया कि वहां सामग्री लेकर पहुंचे लोडर आदि वाहन फंस गए। वहां काम में लगे मजदूरों ने रस्सी से खींचकर बाहर निकाला। मैदान का पानी निकालने के लिए वहां गड्ढे भी किए गए पर उसका लाभ नहीं मिला।
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल बदलकर पुलिस लाइन मैदान में बनाने के आदेश दिए। डबरी में पहुंचाई गई सामग्री पुलिस लाइन लाई गई। वहां टेंट, मंच आदि बनाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया। अधिकारी भी दिन भर जुटे रहे। कार्यक्रम स्थल पर ही बाढ़ पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत सामग्री भी वितरित करेंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि डबरी के मैदान में बारिश से कीचड़ व दलदल हो गया था। इसके चलते अब पुलिस लाइन मैदान में कार्यक्रम स्थल बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल एक तरीके से बाढ़ राहत शिविर होगा। सभास्थल पर मुख्यमंत्री सभी तहसील क्षेत्रों के करीब एक हजार बाढ़ पीड़ितों को राहत किट का वितरण करेंगे।
उम्मीदों पर पानी फिरा
डबरी में बनाए जा रहे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से ग्रामीणों को वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त होने की उम्मीद थी। तिरछे खंभे बदलने की तैयारी थी। लोगों को सड़क किनारे लगे घूरे आदि भी साफ होने की उम्मीद थी। बारिश से मैदान में कीचड़ होने से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल ही बदल गया। इससे स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं में होने वाले सुधार की उम्मीद पर पानी फिर गया। कुछ घूरे के ढेर हटा भी दिए गए थे।
मुख्यमंत्री की सभा में प्रधान जुटाएंगे भीड़
नवाबगंज। ब्लॉक सभागार में मंगलवार दोपहर बीडीओ राधेश्याम ने क्षेत्र की 63 ग्राम पंचायत के प्रधान/प्रशासक के साथ बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के निर्देश दिए। प्रधानों ने प्रत्येक गांव से आने वाले लोगों की संख्या नोट कराई। उसी आधार पर गांव में बस भेजने की व्यवस्था की जाएगी। प्रधान संजीव शाक्य, सुरेंद्र सिंह यादव, सीता यादव, ममता देवी, सुनील कुमार, बिजेंद्र राजपूत, श्यामबाबू, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।