{"_id":"6ac005f4352657d6770c8544","slug":"cleanup-carried-out-in-sheikhpur-husanga-after-three-years-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-149474-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शेखपुर हुसंगा में तीन साल बाद हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शेखपुर हुसंगा में तीन साल बाद हुई सफाई
विज्ञापन
फोटो-14 शेखपुर हुसंगा मे सफाई के बाद सड़क के हालात। पाठक
- फोटो : 1
कंपिल। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कायमगंज के शेखपुर हुसंगा गांव में तीन साल से जमा गंदगी को बृहस्पतिवार को साफ किया गया। सफाई कर्मियों ने गांव पहुंचकर नालियों की सफाई की, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
शेखपुर हुसंगा गांव में पिछले तीन वर्षों से कोई सफाईकर्मी नहीं पहुंचा था। इससे गांव में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा था और नालियां पूरी तरह से बंद हो गई थीं। घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था। गंदगी के कारण मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा था। ग्रामीणों ने कई बार शिकायतें की थीं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। अमर उजाला ने 23 सितंबर के अंक में तीन साल से गांव नहीं पहुंचा सफाई कर्मी शीर्षक से समस्या को प्रकाशित किया था। सफाई होने के बाद ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
ब्लॉक के अधिकारियों ने अमर उजाला की खबर का तत्काल संज्ञान लिया। कायमगंज बीडीओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि छह सफाई कर्मी लगाकर नालियों की सफाई पूरी कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि नालियों से निकली सिल्ट और सड़क पर जमा कीचड़ सूखने के बाद हटा दिया जाएगा। स

फोटो-14 शेखपुर हुसंगा मे सफाई के बाद सड़क के हालात। पाठक- फोटो : 1
विज्ञापन