{"_id":"66182cec535619424203da07","slug":"clean-chit-to-staff-nurse-on-extortion-charges-anm-removed-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-110271-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वसूली के आरोप में स्टाफ नर्स को क्लीनचिट एएनएम को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वसूली के आरोप में स्टाफ नर्स को क्लीनचिट एएनएम को हटाया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। सीएमओ के निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स पर लगे वसूली के आरोप में सीएचसी प्रभारी ने उसे क्लीनचिट देकर एएनएम को हटा दिया। प्रसूताओं को मिलने वाले नाश्ता व भोजन का रोस्टर बनाया है। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी के आदेश को गलत बताते हुए दोनों स्टाफ को स्थानांतरित करने की बात कही।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र कुमार ने 8 अप्रैल की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्रसूताएं आस्था, शशी, निशा, शिवानी आदि ने स्टाफ नर्स पर अवैध वसूली का आरोप लगाया था। सीएचसी प्रभारी डॉ.आरिफ सिद्दीकी ने जांच में स्टाफ नर्स को क्लीनचिट दे दी, जबकि एएनएम को लेबर रूम से हटाकर राजेपुर क्षेत्र में कर दिया। उसे टीकाकरण व अन्य कार्यक्रमों के कार्य करने के आदेश दिए।
उन्होंने कैंटीन ठेकेदार को मीनू के अनुसार नाश्ता व भोजन दिए जाने का रोस्टर बनाया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि सीएमओ के निरीक्षण के समय स्टाफ नर्स की ड्यूटी नहीं थी। इसलिए वह निर्दोष है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि वसूली के आरोप में उन्होंने स्टाफ नर्स सपना को हटाकर सीएचसी बरौन व सपना सोमवंशी को हटाकर सिविल अस्पताल लिंजीगंज में तैनात कर दिया है। सीएचसी प्रभारी ने एएनएम संघमित्रा को हटाने का आदेश नियम विरुद्ध तरीके से किया है, उन्हें संस्तुति करनी चाहिए। किसी कर्मचारी का स्थानांतरण व तैनाती का अधिकार सीएमओ को है।