फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Class IV employee committed suicide by hanging

Farrukhabad News: चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 27 May 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 27 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Class IV employee committed suicide by hanging
नवाबगंज। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भटासा निवासी विकास कश्यप (30) राम दर्शनी इंटर कॉलेज भटासा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। मार्च में पिता की मृत्यु हो जाने पर मृतक आश्रित में उसकी नौकरी लगी थी। विकास की मां रानी देवी कई दिनों से बीमार चल रहीं थी। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार को विकास का पत्नी अनूपा से विवाद हो गया। जिस पर वह शुक्रवार को बच्चे सूर्य व वंशिका को लेकर अमृतपुर थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव मायके चली गई। शुक्रवार की शाम चार बजे विकास घर आया और फंदा लगा लिया। शाम को मां रानी देवी ने पुत्र विकास को आवाज लगाई। कमरे से कोई जवाब नहीं मिलने वह दरवाजे पर पहुंची, कुंडी अंदर से बंद थी। रानी देवी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। दरवाजे को तोडा तो वह फंदे पर लटका हुआ पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें विकास की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed