फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Class 6 student missing from Ba Vidyalaya Rajepur, returns home after four hours

Farrukhabad News: बा विद्यालय राजेपुर से कक्षा छह की छात्रा लापता, चार घंटे बाद पहुंची घर

Tue, 11 Nov 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 11 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Class 6 student missing from Ba Vidyalaya Rajepur, returns home after four hours
फोटो-2 बॉ विद्यालय राजेपुर में घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल पहुंचे अन्य छात्राओं के परिजन। सं
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई। सोमवार तड़के बा विद्यालय राजेपुर में कक्षा छह की एक छात्रा बिना बताए स्कूल से निकल गई।
विज्ञापन

तड़के जब गार्ड की ड्यूटी बदली तो बालिका के गायब होने का पता चला। उसकी खोजबीन शुरू की गई। पिता भी विद्यालय पहुंच गए। सुबह करीब नौ बजे छात्रा अपने घर पहुंची।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक की पुत्री (11) बा विद्यालय राजेपुर में कक्षा छह की छात्रा है। जुलाई 2025 में उसने प्रवेश लिया था। रात को विद्यालय की छात्राएं भोजन करने के बाद सो गईं। छात्रा स्कूल में अपने साथ की एक छात्रा के साथ लेटी थी। सोमवार तड़के करीब पांच बजे छात्राएं उठीं, तभी वार्डन ने देखा कि छात्रा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट पर तैनात पीआरडी कर्मी विनीत कुमार ने उन्हें बताया कि उसकी सुबह चार बजे तक ड्यूटी थी। 4.50 बजे ड्यूटी पर दूसरे होमगार्ड के आने पर वह घर चला गया था। इसके बाद छात्रा के लापता होने का पता चला। वार्डन ममता ने तुरंत छात्रा के परिजनों को जानकारी दी। उसके पिता तुरंत विद्यालय पहुंचे। उधर, विद्यालय का स्टाफ व गार्ड छात्रा की खोजबीन में लग गया।
सुबह करीब नौ बजे जानकारी हुई कि छात्रा अपने घर पहुंच गई है। पिता ने बताया कि घर में कार्यक्रम है। रविवार को उनकी बड़ी बेटी छात्रा से मिलने विद्यालय गई थी। वार्डन ममता ने बताया कि छात्रा बिना बताए चली गई। वह यदि बताती कि उसके घर कार्यक्रम है तो वह उसे भिजवा देतीं। वह चकमा देकर निकल गई।

14 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंची छात्रा
ब्लॉक राजेपुर क्षेत्र के गांव गांधी में बा विद्यालय संचालित है। लालगेट से विद्यालय की दूरी करीब 12 से 14 किलोमीटर है। पिता ने बताया कि पुत्री स्कूल से पैदल ही घर पहुंची। वहीं वार्डन ममता ने बताया कि रविवार को छात्रा की बड़ी बहन मिलने आई थी। वह छात्रा को 50 रुपये दे गई थीं।

सीसीटीवी कैमरे नहीं हो सके चेक
छात्रा के गायब होने की जानकारी पर पिता ने स्कूल पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे दिखाने को कहा। मगर ऑपरेटर न होने के चलते सीसीटीवी कैमरे चेक नहीं हो सके। वहीं, छात्रा के गायब होने की जानकारी जैसे ही मिली तो अन्य छात्राओं के परिजन भी स्कूल पहुंच गए। उन्होंने अपने-अपने बच्चों के बारे में जानकारी की।
---

आखिर कैसे चकमा देकर निकल गई छात्रा
बा विद्यालय राजेपुर में 24 घंटे मुख्य गेट पर गार्डों की ड्यूटी रहती है। अब सवाल यह है कि छात्रा गार्डों को चकमा देकर कैसे निकल गई। अब सवाल यह है कि छात्रा मुख्य गेट से निकली या फिर दीवार फांदकर। उसे निकलते हुए किसी ने देखा तक नहीं। ---
दो साल पहले स्कूल में हो चुकी छात्रा की मौत
गांव रतनपुर पमारान निवासी आयशा (11) की दिसंबर 2023 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। छात्रा कक्षा छह में पढ़ती थी। परिजनों ने इटावा-बरेली हाईवे पर शव रख विरोध भी जताया था। परिजनों ने स्कूल के स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। तत्कालीन बीएसए गौतम प्रसाद ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मगर बाद में मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
---
वर्जन
छात्रा का लापता होना बड़ी लापरवाही है। वार्डन व गार्डों की जिम्मेदारी होती है कि किसी को बना अनुमति न तो प्रवेश दिया जाए और न ही कोई छात्रा बाहर निकल सके। आखिर छात्रा कैसे स्कूल से निकलकर घर पहुंच गई। वार्डन व गार्डों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अनुपम अवस्थी, प्रभारी बीएसए
---------------------------

बीईओ व डीसी बालिका ने किया निरीक्षण
राजेपुर। बिना बताए छात्रा के चले जाने के मामले में खंड शिक्षाधिकारी राजीव श्रीवास्तव व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा (डीसी बालिका) जितेंद्र सिंह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे। उन्होंने इंचार्ज वार्डन ममता सक्सेना से घटना की जानकारी ली। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना बताए छात्रा के स्कूल से निकलना आप लोगों की लापरवाही दर्शाता है। बीईओ ने बताया कि स्कूल स्टाफ व गार्डों की लापरवाही की रिपोर्ट बीएसए को सौंपी जाएगी। (संवाद)
---

स्कूल में शिक्षकों के कई पद रिक्त
राजेपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गांधी राजेपुर में पंजीकृत 100 में 75 छात्राएं मौजूद थीं। इंचार्ज वार्डन ममता ने बताया कि उनके अलावा फुल टाइम टीचर श्वेता व एक पार्ट टाइम टीचर सुकृति हैं। एक अनुदेशक है, जो कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं। स्कूल में शिक्षकों के दो पद रिक्त हैं। (संवाद)

फोटो-2 बॉ विद्यालय राजेपुर में घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल पहुंचे अन्य छात्राओं के परिजन। सं

फोटो-2 बॉ विद्यालय राजेपुर में घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल पहुंचे अन्य छात्राओं के परिजन। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed