फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

एडीएम को शहर में मिले कूड़े के ढेर व जलभराव

Thu, 13 Aug 2020 07:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
civic
होली मोहल्ले में एडीएम को निरीक्षण के दौरान कूड़े के लगे मिले ढेर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बारिश के बीच गुरुवार को अपर जिलाधिकारी ने शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जगह-जगह कूड़े के ढेर, उफनाते नाले व जलभराव मिला। इससे शहर में गंदगी भारत छोड़ो अभियान की पोल खुल गई। एडीएम ने अधिशासी अधिकारी को नालों की सफाई व कूड़ा उठवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 8 अगस्त से 15 अगस्त तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का संदेश देते हुए गंदगी भारत छोड़ो का नारा दिया। शहर में इसकी हकीकत एडीएम के निरीक्षण में सामने आ गई। सफाई व्यवस्था की हकीकत जानने को एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें भोलेपुर, नेकपुर कला व नेकपुर चौरासी के सामने मुख्य मार्ग पर जलभराव मिला। बढ़पुर ब्लाक के सामने नाला चोक होने से घरों में नाले का पानी भरने की स्थिति दिखी। सड़क के दोनों ओर लगा कूड़ा बरसात में बहकर नालों में जा रहा था। होली मोहल्ला में कोल्ड स्टोरेज के पीछे ट्रांसफार्मर के पास कूड़े के ढेर लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई अन्य स्थानों पर भी कूड़ा न उठाए जाने से गंदगी के अंबार मिले। सिविल लाइन, सेंट्रल जेल के निकट भी सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि वह सफाई कर्मचारियों की टीमें बनाकर नालों की सफाई कराएं। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर हटाए जाएं। उन्होंने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed