फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर चला स्वच्छता अभियान

Wed, 12 Aug 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
civic
अंतर राष्ट्रीय युवा दिवस पर सफाई करते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। दुर्वाषा ऋषि आश्रम, बरगदियाघाट पर गंगादूतों व स्वयं सेवकों ने सफाई की। उन्होंने स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर शपथ पत्र भरवाए। गंदगी भारत छोड़ा अभियान के तहत गंगा तट व गंगा किनारे बसे गांवों में सफाई जागरूकता अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

नमामि गंगे की जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल के निर्देशन पर में बुधवार को पांचाल घाट स्थित दुर्वाषा ऋषि आश्रम व बरगदिया घाट पर गंगादूत व स्वयं सेवकों ने सफाई की। कूड़ा एकत्र कर डस्टबिन में डालकर लोगों को सफाई करने की शपथ दिलाई। निहारिका पटेल ने बताया कि गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत 15 अगस्त तक सभी युवा गंगा किनारे बसे गांव व गंगा तटों पर सफाई करेंगे। गंगा किनारे वाले गांवों में रहने वाले लोगों को गंदगी न करने और सफाई रखने के प्रति जागरूक किया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। इस दौरान नेमा, साक्षी, मंजीत, आकाश, अरुण, शोभा, कुलदीप, नेत्रपाल, नीलम, आकृति, रामरहीस, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed