{"_id":"5e42a76e8ebc3ee5da51713b","slug":"civic-farrukhabad-news-knp5438704189","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय : फिर से बाहरी लोगों की घुसपैठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ कार्यालय : फिर से बाहरी लोगों की घुसपैठ
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उप परिवहन आयुक्त के आदेश के बाद भी मंगलवार से बाहरी लोगों की एआरटीओ कार्यालय में फिर से घुसपैठ शुरू हो गई। इस दौरान आरआई अपने कक्ष में मौजूद थे। एआरटीओ कन्नौज ने यहां का चार्ज लेने के बाद सोमवार को ही बाहरी लोगों के पटलों पर काम करने पर पूरी तरह रोक लगा दी थी।
कानपुर के परिवहन उपायुक्त देवेंद्र त्रिपाठी ने कन्नौज में हुए हादसे के कुछ दिन बाद एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा था। तब लाइसेंस व पंजीयन के पटल पर बाहरी लोग काम करते मिले थे। उपायुक्त ने तीन बाहरी लोगों को चिन्हित कर उनके प्रवेश पूरी तरह रोक के आदेश दिए थे। इसका असर हफ्ते भर ही रहा। सोमवार को कन्नौज के एआरटीओ संजय झा ने यहां के एआरटीओ का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करने के बाद बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश दिए थे। उनके जाते ही मंगलवार को लाइसेंस व पंजीयन के पटलों पर बाहरी लोग फिर से काम करते देखे गए। आरआई जीवन कुमार ने बताया कि वह अपने कक्ष में थे। लोग कैसे पटलों पर काम कर रहे थे। इसकी जांच कर कार्रवाई करेंगे।
बता दें कि एआरटीओ कार्यालय में बिना रुपये के किसी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं किए जाते हैं। कभी फाइल शाम को तो कभी दिन में ही जमा करवाकर दलालों से वसूली की जाती है। इसको लेकर मंगलवार को कुछ दलालों की शाम को नोकझोंक भी हुई। आरआई ने बताया कि वह सुबह से लेकर शाम तक पब्लिक का काम करते हैं। किसी को भी परेशान करने का उनका कोई इरादा नहीं रहता है।