फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

शराब बंदी सत्याग्रह में शामिल होंगी महिलाएं

Wed, 01 Jan 2020 07:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
civic
फर्रुखाबाद। 30 जनवरी को लखनऊ के जीपीओ पार्क में होने वाले शराब बंदी सत्याग्रह के लिए बुधवार को महिलाओं के साथ बैठक हुई। इसमें सत्याग्रह को सफल बनाने के लिए महिलाएं भी शामिल होने जाएंगी। वह 29 जनवरी को लखनऊ के लिए जिले से रवाना होंगी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ चौराहे के नजदीक लक्ष्मी बाथम के आवास पर बुधवार को शराब बंदी संयुक्त मोर्चा की बैठक रेखा सोमवंशी की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन के संयोजक सुल्तान सिंह ने कहा कि शराब बंदी को 30 जनवरी में लखनऊ में सत्याग्रह किया जाएगा। शराब बंद होने से महिलाओं को सबसे ज्यादा खुशी होगी।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने कहा कि शराब के कारण प्रदेश में कई घटनाएं हो रही हैं। शराब बंद होने से घरेलू हिंसा बंद होगी। सड़क हादसों में कमी आएगी। नगर अध्यक्ष किरन गुप्ता ने कहा कि शराब बंदी सत्याग्रह के लिए जिले से महिलाएं शामिल होने जाएंगी। महिलाएं 29 जनवरी को फर्रुखाबाद से लखनऊ के लिए रवाना होंगी। श्रद्धा पांडेय, सुमन राठौर, बबली राजपूत, उपासना बाथम, द्रोपदी पाल, नैना पाल समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed