फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

नई पेंशन योजना को 1825 शिक्षकों ने नहीं किया आवेदन

Mon, 25 Nov 2019 07:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
civic
फर्रुखाबाद। वर्ष 2005 के बाद तैनात शिक्षकों व कर्मचारियों को नई पेंशन योजना में दिलचस्पी नहीं है। इससे शिक्षक इसका फार्म भरकर जमा नहीं कर रहे हैं। शासन के आदेश के बाद भी शिक्षा विभाग के अफसर 3106 शिक्षकों में से 1281 के आवेदन भरा पाए हैं। इनमें से 1041 शिक्षकों के वेतन से 10 फीसदी की कटौती शुरू हो गई है। 240 शिक्षकों के वेतन से कटौती अभी शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2005 या इसके बाद नियुक्त हुए शिक्षक व कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी गई है। ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना शुरू की गई है। इसके तहत शिक्षक को वेतन का 10 फीसदी कटौती कराकर धन खाते में जमा करना होता है। सरकार की ओर से शिक्षक के खाते में 14 फीसद धनराशि जमा की जाती है। यह धन सेवानिवृत्ति के समय शिक्षकों को मिलेगा। इस नई पेंशन योजना में शिक्षकों व कर्मचारियों में कोई रुचि नहीं है। वह नई पेंशन योजना का फार्म नहीं भर रहे हैं। जिले में 3106 शिक्षक व कर्मचारी इस योजना के तहत आते हैं। इसमें से 1281 ने आवेदन किया। 1119 को नई पेंशन योजना के तहत कोड जारी किया गया।
विज्ञापन

1041 शिक्षक व कर्मचारियों के वेतन से दस फीसद कटौती शुरू हो गई। 240 शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन से अभी कटौती शुरू नहीं हुई है। शासन के आदेश पर भी शिक्षा विभाग के अफसर 1826 शिक्षकों के फार्म नहीं भरवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज कर नई पेंशन योजना के तहत सभी शिक्षकों को आवेदन कराने को पत्र लिखा गया है। इसके बाद भी शिक्षकों से न्यू पेंशन योजना के तहत फार्म नहीं भरवा कर उपलब्ध नहीं कराए गए। -अजीत कुमार, सहायक वित्त लेखाधिकारी फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed