{"_id":"5dcd52a68ebc3e5496154a68","slug":"civic-farrukhabad-news-knp5256701125","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल के पेराई सत्र का डीएम ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल के पेराई सत्र का डीएम ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
ायमगंज चीनी मिल में नई पेराई सत्र का उद्घाटन करते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। किसान सहकारी चीनी मिल के गन्ना पेराई सत्र का गुरुवार को डीएम ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मिल में तौल के लिए पहले गन्ना लाने वाले किसानों को डीएम मानवेंद्र सिंह ने इनाम दिया।
मिल में गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से पहले अयोध्या से आए रिषी कुमार तिवारी ने हवन-पूजन कराया। पूजा-पाठ के बाद डीएम, चीनी मिल उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध यादव, एसडीएम अमित आसेरी, जीएम डीके सक्सेना आदि गन्ना तौल के लिये लगे कांटे पर पहुंचे। डीएम ने वहां लगे फीते को काटकर उद्घाटन किया। सबसे पहले मिल में क्षेत्र के गांव कारब निवासी किसान देवेश ट्रैक्टर-ट्राली पर तिरंगा लगाकर पहुंचे।
बैलगाड़ी के कांटे पर गांव सोतेपुर निवासी दीवान सिंह बैलगाड़ी लेकर पहुंचे। डीएम ने उद्घाटन के बाद बैलों व ट्रैक्टर को तिलक लगाया। बाद में डीएम ने दोनों किसानों को अंगोछा भेज किया व बैलों को गुड़ खिलाया। इसके बाद तौल शुरू हुई। डीएम ने तौल का इलेक्ट्रॉनिक कांटा चेक किया। इसके बाद डीएम आदि सभी क्रेन के पास पहुंचे। वहां क्रशर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान आसवानी इकाई मैनेजर आर के मिश्रा, चीफ केमिस्ट एस एस चौहान, चीफ इंजीनियर योगेश कुमार गुप्ता, डिप्टी चीफ केमिस्ट अमित कुशवाहा, सीसीओ प्रमोद कुमार, लेखाधिकारी मेवालाल पाशी, सपा नेता रामप्रकाश कल्लू यादव, मनोज कौशल ठेकेदार मसरूर खां, नन्हूं गंगवार आदि मौजूद रहे।