फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   City Magistrate summons records in Mandi fee dispute

Farrukhabad News: मंडी शुल्क के गोलमाल में सिटी मजिस्ट्रेट ने तलब किया रिकार्ड

Fri, 29 Mar 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
City Magistrate summons records in Mandi fee dispute
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में द्वितीयक पर्ची काटकर मंडी शुल्क में लाखों का खेल करने के मामले में रिकार्ड तलब कर लिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट इसकी गहनता से जांच कर कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन



सातनपुर मंडी में जिम्मेदार ही राजस्व को चूना लगाकर जेबें गर्म कर रहे हैं। कुछ व्यापारी बाहर की मंडियों से आलू की कम कीमत दिखाकर द्वितीयक प्रवेश पर्ची से गेटपास कटवाते हैं। दो मार्च से 17 मार्च तक औरैया मंडी की फर्म के नाम से सातनपुर मंडी में करीब 30 हजार क्विंटल आलू की द्वितीयक प्रवेश पर्ची काटी गईं। इसमें ओवरलोडिंग इस कदर दिखाई गई कि एक ट्रक में 450 क्विंटल से लेकर 1050 क्विंटल तक भार दिखाकर प्रवेश पर्ची काटी गई हैं। वहीं कई कांटा पर्ची में भी फर्जीवाड़ा कर पर्ची नंबर ही नहीं डाला गया।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो द्वितीयक पर्ची कटवाने वाले अधिकतर वाहन आते ही नहीं। सीसीटीवी कैमरे इसकी पोल खोल सकते हैं। इस संबंध में 22 मार्च के अंक में अमर उजाला ने औरैया की फर्म के नाम 30 हजार क्विंटल आलू के गेट पास, शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसका जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने संज्ञान लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को जांच करने के आदेश दिए। मंडी सभापति सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने बताया राजस्व में हेराफेरी की जांच के लिए मंडी सचिव से रिकार्ड तलब किए हैं। शुक्रवार को वह फाइल लेकर आएंगे। जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से भी वाहनों की जांच होगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed