{"_id":"6910e57bd5d72537f0043006","slug":"city-magistrate-issues-notice-on-kotwals-report-vhp-leaders-get-angry-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107952-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कोतवाल की रिपोर्ट पर सिटी मजिस्ट्रेट का नोटिस, विहिप नेता भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कोतवाल की रिपोर्ट पर सिटी मजिस्ट्रेट का नोटिस, विहिप नेता भड़के
Mon, 10 Nov 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष, उनके पुत्र, भाई और भतीजे के खिलाफ शहर कोतवाल की ओर से भेजी आपराधिक रिपोर्ट पर सिटी मजिस्ट्रेट के नोटिस मिलते ही विहिप नेताओं में आक्रोश फैल गया।
उन्होंने अफसरों से भेंट कर विरोध दर्ज कराया। कहा कि कोतवाली प्रभारी की मनमानी पर आंदोलन करेंगे। शहर कोतवाली प्रभारी राजीव पांडेय ने पिछले दिनों सेठ गली निवासी विहिप जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम, उनके पुत्र हर्ष, भाई राकेश बाथम और भतीजे को शातिर किस्म के अपराधी बताते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी।
इसमें कहा कि उनके खिलाफ कोई गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से जिलाध्यक्ष समेत अन्य परिजनों को नोटिस रिसीव हुए। इस पर उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के साथ पुलिस और प्रशासन के जिलास्तरीय अफसरों से मुलाकात की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम ने बताया कि उनके भाई व भतीजे पर मुकदमे नहीं हैं। उनकी जमीन पर बनी दुकान पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इसी के चलते रिपोर्ट लिखाई गई।
कोतवाली प्रभारी ने जो कार्रवाई की है, वह गलत है। विहिप जिला मंत्री अखिलेश मिश्र ने कहा कि मनमानी के खिलाफ संगठन रणनीति तैयार करके आंदोलन करेगा। बीते दिन एक गोरक्षा कार्यकर्ता के साथ मारपीट भी हुई थी।