फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   City Magistrate investigated the construction in Linjiganj

लिंजीगंज में निर्माण की सिटी मजिस्ट्रेट ने की जांच

Wed, 11 Aug 2021 05:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
City Magistrate investigated the construction in Linjiganj
शहर के लिंजीगंज में विवादित निर्माण की जांच करते सिटी मजिस्ट्रेट। - फोटो : FARRUKHABAD
लिंजीगंज में निर्माण की सिटी मजिस्ट्रेट ने की जांच
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लिंजीगंज में धर्मस्थल को जाने वाले रास्ते पर निर्माण की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य पहुंचे। उन्होंने आसपास के निर्माणाधीन छह भवनों के नक्शे देखे। मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी के नेता भी पहुंच गए।
शहर के लिंजीगंज में कई भवनों का निर्माण चल रहा है। स्थानीय कुछ लोगों ने अन्नू गुप्ता पर धर्मस्थल को जाने वाले रास्ते को बंद करने की शिकायत अधिकारियों से की थी। उस वक्त पुलिस ने काम रुकवा दिया था।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, ईओ रविंद्र कुमार, कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन भवन की जांच की। दोनों पक्षों से कागजात भी मंगवाकर देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने पास में बने रहे अन्य भवनों के कागजात भी देखे। एक तीन मंजिला भवन देख उसके मालिक संदीप चौरसिया को बुलाकर नक्शा मंगवाया। भवन में घुसकर जांच भी की गई। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने की सूचना भवन मालिकों ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी को दी। वह अन्य हिंदू संगठनों के नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि एक भवन में तथाकथित मजार बताई गई। इसकी सत्यता जांच के बाद पता चलेगी। जो और भवन बनाए जा रहे हैं, उनके नक्शे देखे जाएंगे। अवैध भवनों पर कानून के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed