फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   chunaoo

कड़ी सुरक्षा में होगा नामांकन

Sat, 22 Jan 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
chunaoo
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पांच सीओ की मौजूदगी में 25 जनवरी से कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन की प्रक्रिया शुुरू होगी। दमकल व बम निरोधक दस्ता भी कलक्ट्रेट गेट पर मौजूद रहेगा।
विज्ञापन

सीओ कायमगंज सोहराब आलम कलक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार एनआईसी गेट पर फोर्स के साथ तैनात रहेंगे। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा को कलक्ट्रेट एटीएम से लेकर एनआईसी तिराहे पर फोर्स के साथ लगाया गया है। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह को एडीएम व एसडीएम कार्यालय के गेट पर फोर्स के साथ तैनात किया गया है। सीओ अरुण कुमार को सभी पांच बैरियर व पार्किंग सहित रूट डायवर्जन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह व फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल, मऊदरवाजा इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह सहित छह एसओ फोर्स के साथ बाहर तैनात रहेंगे। पुलिस लाइन से दमकल व बम निरोधक दस्ता को भी कलक्ट्रेट गेट पर तैनात किया गया है। खुफिया पुलिस के जवान भी अंदर और बाहर सादे कपड़ों में मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान बड़ा चौराहे से सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यहां वाहनों को रोककर कोतवाली की ओर डायवर्ट किया जाएगा। एलआईसी तिराहे पर भी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यहां से सभी वाहनों को कोतवाली की ओर वापस भेजा जाएगा। जिला जेल चौराहे से भी वाहनों को रोककर कोतवाली की ओर भेजा जाएगा। रखा तिराहे पर भी वाहनों को सेंट्रल जेल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के दौरान जिला जेल चौराहे की ओर से प्रत्याशियों के साथ आने वाले वाहनों को भारत माता मंदिर के पास पार्किंग पर खड़ा कराया जाएगा। बड़े चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों को डीएन डिग्री कालेज में बनी पार्किंग पर खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed