फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Children said state name is India

बच्चों ने बताया प्रदेश का नाम भारत

Sun, 28 Feb 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 28 Feb 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Children said state name is India
प्राइमरी पाठशाला डबरी का अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर ने निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों से जब विकास कार्यों के बारे में पूछा तो शिकायतों की झड़ी लग गई।
विज्ञापन


अपर आयुक्त शनिवार को ब्लाक के गांव प्राइमरी पाठशाला डबरी पहुंचीं। इस दौरान कक्षा 5 के बच्चों से उन्होंने प्रदेश का नाम पूछा तो उन्होंने भारतवर्ष बताया। उन्होंने प्रधानाध्यापक अजय कटियार से शैक्षिक गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए इस दिशा में सुधार के निर्देश दिए। ग्रामीण लाल बिहारी वर्मा ने अपर आयुक्त से शिकायत की कि गांव में 80 लोगों ने सोलर लाइट लीं, लेकिन उन्हें सब्सिडी नहीं दी गई। अपर आयुक्त ने एसडीएम को सब्सिडी दिलवाने के निर्देश दिए। सेवाराम ने बताया कि उंगली कटी होने के चलता उनका आधार कार्ड नहीं बना है। अपर आयुक्त ने लेखपाल विमल कुमार को आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अपर आयुक्त ने एमडीएम खाकर देखा, जो ठीक मिला। आंगनबाड़ी केंद्र के रजिस्टर में पेंसिल से लिखा-पढ़ी देख अपर आयुक्त ने कार्यकत्री शकुंतला से नाराजगी जताई। सीडीपीओ राकेश कुमार को निर्देश दिए के माह में एक बार आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करें। चकरोडों पर मनरेगा से मिट्टी डलवाएं और खड़ंजा बिछवाएं। इस अवसर पर एसडीएम हवलदार सिंह, तहसीलदार शेख आलम गीर, खंड शिक्षाधिकारी सुमित वर्मा, पूर्ति निरीक्षक राजीव कुमार, विपिन यादव और रवींद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed