फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Children, old and young all the Pranayama

बच्चे, बूढ़े और जवान सबने किया प्राणायाम

Tue, 21 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 21 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Children, old and young all the Pranayama
मेडिकल कालेज में योगाभ्यास करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को जिले भर में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जगह-जगह योग शिविर का आयोजन किया गया। रिमझिम फुहारों के बीच शिविर में योग प्रशिक्षकों ने लोगों को योगाभ्यास कराया और योग के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन



पतंजलि योग समिति की ओर से मंगलवार को मधुर मिलन गेस्ट हाउस में योग शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने किया। योग शिक्षक राकेश कुमार द्विवेदी ने हास्य आसन, ताली वादन, प्राणायाम, भुजंगासन आदि योग कराए। रिमझिम फुहारों के बीच लोगों ने योग का आनंद उठाया। रविशंकर कटियार, उपाध्यक्ष दिवाकरनंद दुबे, रामदेव पांडेय, सोनपाल यादव, केके पाठक, चंद्रप्रकाश बाथम, राजेश अग्निहोत्री, स्नेहलता, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, भोजपुर स्थित बाबू सिंह दद्दू जी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में योग शिविर में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने योग किया।

डॉ. अनार सिंह यादव, अंचल यादव, प्राचार्य रंगनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे। उधर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बीबीगंज में योग शिविर में लोगों को योगाभ्यास कराया गया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह राठौर, डॉ. पंकज शर्मा, सुरेश गोयल, विशिष्ट अतिथि मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली, डॉ. अनीता यादव, भगवानदास, प्रमोद गुप्ता, रवीश दुबे, भारत सिंह, गिरीशचंद्र, प्रतिपाल, विजय शाक्य, अनुराग, नेकराम, देव प्रकाश सरोज, रजनी, शशि, रामरानी, मुकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीआईओएस कार्यालय सभागार में क्रीड़ा प्रभारी राकेश मिश्र की देखरेख में योग शिविर में राजेश अग्निहोत्री ने कपालभांति, अनुलोम-विलोम आदि योग कराए।

राजीव मिश्र, पुरषोत्तम सिंह, विपिनचंद्र कटियार, राजेश अग्निहोत्री, हरिवंश सिंह, मुशर्रफ अली, मुकेश कुमार, विनय अग्निहोत्री, सुभेष सिंह, नवनीत, राजीव कुमार, राजबहादुर, शिवम,  अनिल, अनुराग, अनिल गंगवार, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में नवीन कुमार की देखरेख में योग शिविर में व्यायाम शिक्षिका अनुसुइया दीक्षित ने योगाभ्यास कराया। अनूप दीक्षित, सर्वेंद्र सिंह यादव, योगेश शुक्ल, अर्जुन, रंजीत कुमार, कौशल सिंह, रनधीर, नीता शर्मा, महेंद्र सिंह, रामसिंह आदि मौजूद रहे।



उधर, ठंडी सड़क स्थित जूडो कराटे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में योग शिविर का शुभारंभ हरिश्चंद्र वर्मा ने किया। अभिषेक पांडेय ने लोगों को योगाभ्यास कराया। समापन पर छात्र-छात्राओं ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। निमिष टंडन, सुरेंद्र पांडेय, दीपक द्विवेदी, मनोज मिश्र, कुलदीप वर्मा, सुमित कुमार, सौर्य गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आदित्य, वैभव, विशाल शाक्य, शेखर राजपूत, आशुतोष गुप्ता, आयुष पाल आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed