{"_id":"68150dac45ecbf5e1f0bf60b","slug":"children-do-not-have-aadhaar-department-is-helpless-in-making-apaar-id-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-123578-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बच्चों के नहीं आधार, अपार आईडी बनाने में विभाग लाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बच्चों के नहीं आधार, अपार आईडी बनाने में विभाग लाचार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन के आदेश हैं कि सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों की अपार आईडी शत-प्रतिशत बना ली जाए, लेकिन कई के पास आधार कार्ड नहीं हैं। इस वजह से उनकी अपार आईडी नहीं बन पा रही है। वहीं, आधारकार्ड बनाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। इसके चलते अभिभावकों के साथ ही विभागीय कर्मचारियों को भी दिक्कत हो रही है।
शासन के आदेश हैं कि सभी बोर्डों के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की अपार आईडी शत-प्रतिशत बना ली जाए। करीब डेढ़ साल से अपार आईडी बनाए जाने का काम भी जनपद में युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके बावजूद अभी भी लगभग सभी बोर्डों के स्कूलों में लगभग एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनना बाकी है। अपार आईडी के लिए छात्र-छात्रा का आधार कार्ड आवश्यक है, लेकिन अधिकतर के पास आधार कार्ड नहीं हैं। यही वजह है कि अपार आईडी बनने में दिक्कत हो रही है। आधार कार्ड बनाए जाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य करने से और ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं।
विभागीय अधिकारियों ने प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश दे रखे हैं कि जल्द से जल्द अपार आईडी शत-प्रतिशत बना ली जाएं, लेकिन शिक्षकों के सामने आधार कार्ड की समस्या आ रही है। प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यों का कहना है कि आधार कार्ड बनाए जाने के लिए अभिभावक जन्म प्रमाण पत्र नहीं दे पा रहे हैं। जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए कई अभिभावकों ने तहसील व नगर पालिका में आवेदन भी कर रखा है, लेकिन वहां से बनकर नहीं आ रहे। सूत्रों की मानें तो परिषदीय विद्यालयों में करीब 11 हजार व प्राइवेट विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के लगभग 50 हजार बच्चों की अपार आईडी नहीं बनी है। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के लगभग 20 हजार बच्चे बाकी होंगे।
विज्ञापन
खंड शिक्षाधिकारियों के साथ ही प्रधानाध्यापकों, ईएमआईएस को अपार आईडी व यू-डायस का कार्य जल्द से जल्द कराए जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। प्राइवेट विद्यालयों में दिक्कतें आ रही हैं। परिषदीय विद्यालयों में तो लगभग 94 प्रतिशत बच्चों की अपार आईडी बन चुकी है, लेकिन आधार कार्ड की समस्या आ रही है। -गौतम प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जा चुका है कि जल्द से जल्द अपार आईडी बनवाएं। आधार कार्ड बनाने में जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है, इससे दिक्कतें हैं। जिला प्रशासन जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसील प्रशासन व नगर पालिका के कर्मचारियों को निर्देशित कर दे तो जल्द ही प्रमाण पत्र बनने शुरू हो जाएंगे। -नरेंद्र पाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक