फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Children are becoming victims of cyber fraud, getting addicted to social media: Probation Officer

बच्चे हो रहे साइबर ठगी का शिकार, सोशल मीडिया की लग रही लत: प्रोबेशन अधिकारी

Wed, 18 Dec 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 18 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Children are becoming victims of cyber fraud, getting addicted to social media: Probation Officer
कमालगंज। ब्लाक कार्यालय सभागार में मिशन वात्सल्य योजना के कार्यक्रम में अभिभावकों से कहा गया कि घर में वह अपने बच्चों को भी समय दें। इससे उनमें मोबाइल से लगाव कम हो सकेगा। उन्हें साइबर ठगी व सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से सचेत करते रहें।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्र व खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद शर्मा ने किया। प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि समाज के सभी लोग मिलकर बच्चों की सुरक्षा, व देखरेख में भागीदार बनें।बच्चे भी साइबर ठगी व सोशल मीडिया के मकड़जाल में उलझ जाते हैं। इसे रोकने के लिए अभिभावक सशक्त माध्यम हो सकते हैं। वह अपनी खुद की मोबाइल पर व्यस्तता कम कर बच्चों को समय दें।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने कहा कि मोबाइल पर लाटरी, ईनाम व अन्य लालच देकर लोगों को फंसा कर ठगी की जाती है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी निरीक्षक हरि नंदन ओझा, आलोक दुबे, सीडीपीओ विमलेश चौधरी, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी अब्दुल गफ्फार, फूल सिंह राजपूत, प्रवीन गुप्ता, सुधाकर माथुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed