{"_id":"6a9db4e6079a0b8b5d0b8c27","slug":"child-dies-of-fever-in-baghauna-three-others-including-a-cousin-fall-ill-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111665-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बघौना में बुखार से बच्चे की मौत, चचेरा भाई समेत तीन बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बघौना में बुखार से बच्चे की मौत, चचेरा भाई समेत तीन बीमार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवाबगंज के गांव बघौना में एक परिवार में बुखार से पीड़ित चचेरी बहन समेत छह भाई-बहनों में से एक की मौत हो गई। पिता बच्चों का इलाज गांव के ही झोलाछाप से कराता रहा। हालत बिगड़ने पर भाई-बहन को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बघौना निवासी ब्रजेश जाटव के पुत्र सुधांशु (15), रीति (7), सिया (2), राघव (5), सागर (4) और बड़े भाई विदेश जाटव की पुत्री दिव्या (17) कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। वह कई दिन से बच्चों का गांव में ही झोलाछाप से इलाज करा रहा था। शुक्रवार शाम छह बजे राघव की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। पुत्री रीति और सुधांशु की हालत भी बिगड़ने लगी, तो रविवार सुबह वह दोनों बच्चों को सीएचसी नवाबगंज ले गए। वहां से रेफर कर दिया गया। बच्चों को एंबुलेंस से दोपहर में लोहिया अस्पताल लाया गया।
ब्रजेश ने बताया कि दो साल की बेटी सिया को बुखार के साथ उसके चेहरे पर चकत्ते पड़े हुए हैं। बुखार पीड़ित सागर को घर पर ही छोड़कर आए हैं। बड़े भाई की बेटी दिव्या की भी तबीयत खराब है। उसे भी बुखार आ जाता है।