फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Child dies due to drowning in Ramganga

Farrukhabad News: रामगंगा में डूबने से बालक की मौत

Sun, 09 Jun 2024 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to drowning in Ramganga
राजेपुर। बाबा के साथ मवेशी चराने गए बालक की रामगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव इमादपुर पमारान निवासी रमाकांत राजपूत शनिवार शाम लगभग चार बचे पशुओं को चराने रामगंगा की ओर गए। पीछे-पीछे उनका दस वर्ष का नाती राघव भी आ गया। रमाकांत ने राघव को देखा तो अपने साथ लेकर चल दिए। रास्ते में रामगंगा का पानी भरा था। रमाकांत मवेशियों के साथ पानी को पार करने लगे। पीछे से राघव भी पानी में घुस गया। मवेशी निकालने के बाद रमाकांत ने पीछे देखा तो राघव नहीं दिखाई दिया। रमाकांत के शोर मचाने पर आस पास के खेतों में काम कर रहे लोग आ गए। सभी लोगों ने रामगंगा के पानी में राघव की खोजबीन की। आधे घंटे बाद राघव मिल गया। बाबा रमाकांत नाती राघव को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर अमित वर्मा ने राघव को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पिता सर्वेद्र, मां लालीदेवी, बहन रोशनी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। राघव माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed