फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Child dies after drowning in a pit filled with water

Farrukhabad News: गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बालक की मौत

Tue, 07 Apr 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 07 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Child dies after drowning in a pit filled with water
जहानगंज/फर्रुखाबाद। ईंट-भट्ठा के पास पहुंचे बालक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजन बेहाल हो गए। खेलने के दौरान बालक ईंट भट्ठे पास पहुंचा था। परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी शमशाद खेती व मजदूरी करता है। सोमवार शाम करीब पांच बजे उसका छह वर्षीय पुत्र हम्माद खेलते हुए करीब दो सौ मीटर दूर स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंच गया। वहां ईंट पथाई स्थल के पास गड्ढे में भरे पानी में हम्माद डूब गया। चीख पुकार सुनकर लोगों ने पहुंच उसे निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन शव देख बेहाल हो गए। बिलखते परिजन शव को घर ले गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक हम्माद की मां उमरा की पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसके एक भाई नासिर, दो बहन उमम व अनामिता हैं। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं मिली। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed