फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Child abuser escapes from child observation home by jumping over wall

Farrukhabad News: बाल संप्रेक्षण गृह से दीवार फांदकर भागा बाल अपचारी

Mon, 02 Sep 2024 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Child abuser escapes from child observation home by jumping over wall
फर्रुखाबाद। बाल संप्रेक्षण गृह की दीवार फांदकर मैनपुरी का बाल अपचारी भाग गया। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने केयर टेकर सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी याकूतगंज गांव जखा में बाल संप्रेक्षण गृह है। यहां मैनपुरी, औरैया, कन्नौज व फर्रुखाबाद के 58 बाल अपचारी बंद हैं। जनपद मैनपुरी के करहल क्षेत्र का बाल अपचारी सात जुलाई को बाल संप्रेक्षण गृह में आया था। शनिवार शाम लगभग 5:40 बजे बाल अपचारी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही से दीवार फांदकर भाग गया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अनिल चंद्र मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इसमें बाल अपचारी के भागने की घटना कैद हो गई। उस दौरान केयर टेकर राजकुमार व संविदा कर्मी विजय सिंह और अश्वनी कुमार ड्यूटी पर थे। पुलिस ने अनिल चंद्र की तहरीर पर बाल अपचारी, संविदा कर्मी विजय सिंह, अश्वनी सिंह व केयर टेकर राजकुमार के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed