फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chief clerk went on medical leave after five drivers

Farrukhabad News: पांच चालकों के बाद मेडिकल अवकाश पर गए प्रधान लिपिक

Mon, 01 Apr 2024 03:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:28 PM IST
विज्ञापन
Chief clerk went on medical leave after five drivers
फर्रुखाबाद। अक्षम के प्रक्रियाधीन पांच चालकों को दोबारा बसें चलाने के आदेश होने के बाद मेडिकल अवकाश का मामला सुलट भी न पाया था, कि अंदरूनी मामलों के चलते प्रधान लिपिक भी मेडिकल अवकाश पर चले गए। एआरएम ने पांचों चालकों के शून्य किलोमीटर होने के चलते वेतन आहरण पर रोक लगा दी। इस फैसले से खफा संगठन पदाधिकारियों ने प्रदेश पदाधिकारियों को अवगत कराया है।
विज्ञापन

एआरएम अरविंद कुमार मिश्र ने 26 मार्च को निगम स्तर पर अक्षम प्रक्रियाधीन पांच चालकों को विभिन्न पटलों से हटाकर बसें चलाने के आदेश दिए थे। इसमें कहा था कि 5500 किमी हर हाल में होना चाहिए। जबकि सीएमओ की मेडिकल रिपोर्ट में भारी काम करने से मनाही के बाद सेवानिवृत्त एआरएम ने इन्हें विभिन्न पटलों पर लगा दिया था। यही नहीं एआरएम अरविंद मिश्र ने इन चालकों का वेतन भी रोक दिया। इससे खफा पांचों चालक एक साथ मेडिकल अवकाश पर चले गए। होली के त्योहार के वक्त यात्रियों की अधिक संख्या होने के दौरान पांच पटल खाली होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसी दौरान बस अड्डा पर एआरएम दफ्तर में तैनात प्रधान लिपिक बलवीर सिंह भी अचानक मेडिकल अवकाश पर चले गए। विभागीय सूत्र बताते हैं कि प्रधान लिपिक का किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। इससे दफ्तर का काम भी प्रभावित हो गया। मेडिकल अवकाश पर गए कर्मियों ने कर्मचारी संगठनों के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है। यदि शीघ्र ही मामला न सुलटा, तो आंदोलन शुरू होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed