फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cheating in the name of providing government accommodation, complaint to ASP

Farrukhabad News: सरकारी आवास दिलाने की नाम पर ठगी, एएसपी से फरियाद

Thu, 04 Jan 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of providing government accommodation, complaint to ASP
फर्रुखाबाद। सरकारी आवास दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में पीड़ित ने एएसपी से शिकायत की। कहा कि आरोपी ने फोन करके 55 सौ रुपये मांगे। उसके पास 500 रुपये थे। जो उसके खाते में डाल दिए।
विज्ञापन

कमालगंज थाने के गांव कड़हर निवासी ब्रजकिशोर ने एएसपी से शिकायत की। कहा कि तीन जनवरी को उसके मोबाइल पर एक फोन आया था। उसने कहा कि डीएम के यहां आवास के लिए जो प्रार्थना पत्र दिया है, उसकी सूची बन रही है। महंगाई के अनुसार आवास के लिए 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये किया जा रहा है। यदि नाम दर्ज कराना है, तो 55 सौ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने 500 रुपये पास में होने की बात कही, तो उसने कहा कि यह रुपये डलवा दो और शेष रुपये गांव के पास लगने वाले बाजार में जाकर किसी दुकान से उसके खाते में दो घंटे में डलवा दो। यह बात ग्रामीणों को बताई, तो उन्होंने ठगी होने की बात कही। पीड़ित ने एएसपी को 500 रुपये डालने का स्क्रीन शॉट का भी दिखाया हैं। जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed