{"_id":"66d4cb44153644a5040a604a","slug":"cheating-in-the-name-of-getting-deled-in-mafia-school-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103818-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: माफिया के स्कूल में डीएलएड कराने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: माफिया के स्कूल में डीएलएड कराने के नाम पर ठगी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माफिया के स्कूल से डीएलएड कराने के नाम पर ठगी करने के मामले में पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर युवक के खिलाफ कादरीगेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने जब अपने 35 हजार रुपये मांगे, तो उसने जान से मरवाने की धमकी दे दी।
कादरीगेट थाने के गांव पपियापुर निवासी रंजीत कुमार ने कोर्ट के आदेश पर गांव के ही मोहित कठेरिया उर्फ मोनू के खिलाफ धोखाधड़ी, ठगी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि छह साल पहले मोहित ने सहसापुर स्थित माफिया अनुपम दुबे के अपूर्वा महाविद्यालय में डीएलएड में दाखिला कराने क नाम पर 35 हजार रुपये लिए। कहा कि करीब 50 हजार रुपये छात्रवृत्ति दिलवाएंगे। इसमें से 10 हजार रुपये देने होंगे।
एक साल बाद भी जब परीक्षा नहीं हुई, तब मोहित से शिकायत की। इसके बाद धोखाधड़ी व साजिश की जानकारी हुई। रुपये मांगने पर कोरोना के चलते मोनू टालमटोल करता रहा। इसके बाद उसने कई बार अनुपम दुबे से गायब कराने की धमकी दी।
विज्ञापन
भय के कारण शांत रहा। आठ अप्रैल की शाम मोहित से गली में निकलते वक्त 35 हजार रुपये का तकादा किया तो उसने गाली-गलौज की। आरोपित ने हमलावर होते हुए जान से मारने की धमकी दी। कादरीगेट थाना प्रभारी अवध नारायण पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।