फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CHC Left in the Hands of Pharmacists and Interns

Farrukhabad News: फार्मासिस्ट व इंटर्न छात्रों के हवाले सीएचसी

Thu, 04 Jun 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
CHC Left in the Hands of Pharmacists and Interns
नोट-पड़ताल का लोगो लगाएं...
विज्ञापन


फोटो-10 सीएचसी में जमीन पर लेटी सितवनपुर पिथू निवासी गर्भवती रानी व पास में बैठी साथ आई महिला। संवाद
फोटो-11 सीएचसी में जमीन पर लेटी सितवनपुर पिथू निवासी गर्भवती रानी व पास में रखा कूड़ादान। संवाद
फोटो-12 जनऔषधि केंद्र में तैनात कर्मचारी सत्यम के स्थान पर बैठी इंटर्न छात्रा अंजलि। संवाद

फोटो-13 सीएचसी में भर्ती मरीज को लगी ग्लूकोज की बोतल में दवा डालते इंटर्न छात्र सुमित। संवाद
फोटो-14 सीएचसी में मरीज को देखते फार्मासिस्ट अमित कुमार। संवाद
- सुबह 11 बजे तक नहीं पहुंचा कोई डॉक्टर व कर्मचारी, गर्भवती को लिटा दिया फर्श पर
- मंगलवार को सीएमओ को निरीक्षण में सभी कर्मचारी और व्यवस्थाएं मिली थीं दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मदाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। यहां अधीक्षक सहित दो डॉक्टरों व 18 नियमित कर्मचारियों की तैनाती है। इसके बाद भी केंद्र बुधवार सुबह 11 बजे एक फार्मासिस्ट व इंटर्न छात्र-छात्राओं के हवाले मिला। गर्भवती महिलाओं की देखभाल भी भगवान भरोसे नजर आई जबकि मंगलवार को इसी सीएचसी के निरीक्षण में सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय को सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक नजर आई थीं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह 11:00 तक न तो डॉक्टर नजर आए और न ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी। मरीजों की भीड़ होने से फार्मासिस्ट अमित कुमार उन्हें देख रहे थे। इंटर्न छात्र-छात्राएं पर्चा बना रहे थे और दवा भी वितरित कर रहे थे। बुखार, उल्टी, दस्त से पीड़ित भर्ती मरीजों के लिए डी फार्मा के इंटर्न छात्र सुमित कुमार ग्लूकोज की बोतल में दवा डाल लगाने में व्यस्त दिखे।
विज्ञापन

गांव शंकरपुर निवासी जयपाल, नदौरा निवासी प्रवेश कुमार, रोहिला निवासी अखिलेश कुमार की आठ वर्षीय पुत्री मंगला सहित लगभग 10 लोग भर्ती होने के लिए सीएचसी की इमरजेंसी पहुंचे थे लेकिन डॉक्टर मौजूद न होने से घंटों इंतजार करना पड़ा। बाद में इंटर्न छात्र ने ही उन्हें भर्ती कर ग्लूकोज की बोतल लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहिला निवासी मंगला को अस्पताल लेकर आई उनकी दादी मोरश्री को ग्लूकोज की बोतल लगवाने के लिए लगभग दो घंटे इंतजार करना पड़ा। सितवनपुर पिथू निवासी रवि कुमार गर्भवती पत्नी रानी को लेकर सीएचसी पहुंचे। अस्पताल स्टाफ ने उन्हें फर्श पर ही लिटा दिया गया।
दहेलिया निवासी नेपाल की पत्नी स्नेहलता अपनी गर्भवती देवरानी रेखा पत्नी भीमसेन को लेकर सुबह 8:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गईं थीं। 8:30 बजे रेखा ने पुत्र को जन्म दिया। लगभग दो घंटे बाद भी सीएचसी की ओर से उन्हें खाने के लिए कुछ भी नहीं दिया गया। स्नेहलता ने बताया की अपनी देवरानी के लिए खुद के रुपये खर्च कर चाय व बिस्कुट मंगाए। अस्पताल की ओर से कुछ नहीं दिया गया।

मटका में पानी, ओआरएस के पैकेट गायब
सीएचसी परिसर में पीने के लिए पानी का मटका रखा था। वह आधा भरा था। उसके पास में ओआरएस का एक भी पैकेट मौजूद नहीं था। गर्मी अधिक होने से ओआरएस पीने के लिए कई मरीज इधर-उधर भटकते रहे। परिसर में कुछ दिन पूर्व खोले गए जन औषधि केंद्र में तैनात सत्यम नहीं थे। उनके स्थान पर एएनएम की इंटर्न छात्रा अंजलि जन औषधि केंद्र संभाल रही थीं। फार्मासिस्ट अमित कुमार ने बताया कि सीएचसी में दवा की कोई कमी नहीं है। लैब टेक्नीशियन महेश कुमार, शहबाज खान ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित सभी जांचें हो रही हैं।


ड्रग वेयर हाउस में गए थे काम से

सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव यादव ने बताया कि सुबह 11 बजे वह ड्रग वेयर हाउस में गए थे। वहां कुछ समय लग गया। ओपीडी में डॉ. सनी मिश्रा की ड्यूटी थी। वह भी सीएचसी में ही थे। 11 बजे कहां चले गए थे यह पता लगाएंगे। कर्मचारियों के बारे में पूछने पर सीएचसी अधीक्षक ने फोन काट दिया।



जल्द व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त

सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि मोहम्मदाबाद सीएचसी की टीम अच्छी है। बेहतर काम कर रही है। हो सकता है कि डॉक्टर व कर्मचारी इधर-उधर किसी काम से चले गए हों, फिर जो कमियां हैं उन्हें जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed