{"_id":"5eb04adb8ebc3e90440d5761","slug":"chc-found-dirt-not-even-bed-sheets-farrukhabad-news-knp558482345","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी के निरीक्षण में मिली गंदगी, बेड पर चादर भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी के निरीक्षण में मिली गंदगी, बेड पर चादर भी नहीं
विज्ञापन
सीएचसी में मिली गंदगी, बेड पर चादर भी नहीं
फर्रुखाबाद। गैर प्रांतों में फंसे लोगों के आने के चलते फैसिलिटी सेंटर बढ़ाने की कवायद चल रही है। इसको लेकर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त निदेशक, सीडीओ व सीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां गंदगी व बिना चादर के बेड मिले। अधिकारियों ने नाराजगी जताकर व्यवस्थाएं सुुधारने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया, सीएमओ डा.चंद्रशेखर, जेडी सरोज बाला, सीएमएस एसपी सिंह व कोरोना नियंत्रण के नोडल अधिकारी डा.राजीव शाक्य ने सीएचसी मोहम्मदाबाद का निरीक्षण किया। वहां गंदगी पर ईओ को सफाई कराने व परिसर की घास कटवाने को कहा। बेड पर चादर न मिलने पर नाराजगी जताई।
इसके बाद नवाबगंज सीएचसी का निरीक्षण किय। यहां 102 बेड के लिए कक्ष होने पर इसे कोविड-19 के मरीजों के लिए उपयोगी मानकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। कक्षों में भरे निष्प्रयोज्य सामान की नीलामी कराने, सफाई कराने के साथ एमओआईसी डॉ. सुमित शाक्य को खिड़कियों के टूटे शीशे, जाली व दरवाजे ठीक कराने, शौचालयों व वार्डों में पानी, बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा।
विज्ञापन
30 बेड के एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन का निरीक्षण के दौरान जेडी ने कहा कि कक्षों में 20 बेड और बढ़ाए जा सकते हैं। सीडीओ ने एमओआईसी डॉ.अमित अग्रवाल को अतिरिक्त कक्ष खाली करवाकर सफाई करवाने के निर्देश दिए। जेडी सरोज बाला ने बताया कि बाहर से आने वालों की संख्या को देखते हुए फैसिलिटी सेंटर भी बढ़ाने की व्यवस्था की जा रही है।