{"_id":"41b297ff81ab902eba2a6bdae6bb4841","slug":"chased-those-putting-on-the-disputed-land-filling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित भूमि पर भराव डालने वालों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित भूमि पर भराव डालने वालों को खदेड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय में विचाराधीन वाद के बावजूद विवादित भूमि पर मिट्टी डालकर भराव
विज्ञापन
करने वालों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस को
भी ग्रामीणों ने जमकर खरीखोटी सुर्नाइं। कोतवाल ने दोनों पक्षों को शनिवार
को समाधान दिवस में कागजात लेकर आने के निर्देश दिए हैं।
गंाव इनायतनगर में लंबे अरसे से चले आ रहे भूमि विवाद में देर रात विवादित भूमि पर मिट्टी डालकर भराव करने वालों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। भराव करा रहे नरसिंहपुर निवासी पप्पू, सर्वेंद्र, मुन्ने, राजीव पुत्रगण वेदराम गंगवार ने बताया कि उनके पिता ने इस भूमि को सुभानपुर निवासी विद्या देवी से खरीदा था। विद्यादेवी के पति रामसेवक को यह भूमि पट्टे पर मिली थी। इनायतनगर के लोग बच्चों के कब्रिस्तान की भूमि बताकर विवाद खड़ा किए हैं।
तत्कालीन एसडीएम राकेश पटेल ने पैमाइश कराकर विद्यावती के पक्ष में बाउंड्री करा दी थी। तब इनायतनगर निवासी कामरेड बादाम सिंह ने विद्यादेवी और एसडीएम राकेश पटेल के नाम मुकदमा दायर किया था। बादाम सिंह ने बताया कि इस भूमि पर वाद चल रहा है। इसके बावजूद पप्पू आदि ने देर रात भूमि पर भराव डाला।
इस पर ग्रामीणों ने इनको भगा दिया। पप्पू की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। बादाम सिंह के जानकारी देने पर एसडीएम ने कोतवाली प्रभारी को कागज देखकर विवाद निपटाने के निर्देश दिए। कोतवाल एके सिंह परिहार ने बताया कि दोनों पक्षों को शनिवार को समाधान दिवस में भूमि संबंधी कागजात लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं।