फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chargesheet filed against five including BSP leader

बसपा नेता सहित पांच के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल

Mon, 03 Oct 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against five including BSP leader
फर्रुखाबाद। डकैती के मुकदमे में पुलिस ने बसपा नेता सहित पांच लोगों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल कर दी है। बाकी के खिलाफ अभी विवेचना चल रही है।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ नई बस्ती निवासी आढ़ती राजेश चौहान ने सितंबर वर्ष 2021 में फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे, उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, अमित दुबे उर्फ बब्ब्न सहित सोलह लोगों के खिलाफ छिबरामऊ कोतवाली में डकैती, आगजनी, जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में विवेचक कोतवाल जेपी शर्मा ने अनुपम व उनके भाई अनुराग के खिलाफ लूट में चार्जशीट दाखिल कर अन्य लोगों को क्लीन चिट दे दी थी।
राजेश चौहान ने आईजी जोन प्रशांत कुमार से विवेचना में अन्य लोगों के नाम निकालने के संबंध में शिकायत कर पुन: विवेचना कराने की मांग की थी। आईजी के आदेश पर विवेचना फर्रुखाबाद स्थानांतरित कर दी गई थी। एसपी अशोक कुमार मीणा ने विवेचना मऊदरवाजा एसओ आमोद सिंह को करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

बसपा नेता अनुपम लकड़ी ठेकेदार शमीम व इंस्पेक्टर रामनिवास यादव हत्याकांड में मैनपुरी जेल में बंद है। विवेचक ने बसपा नेता अनुपम, सहित पांच के खिलाफ कोर्ट में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। आमोद सिंह ने बताया कि बसपा नेता व उनके दो रिश्तेदार सहित पांच के खिलाफ पूरक चार्जशीट लगाई है। अन्य आरोपियों के खिलाफ विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed