फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chaos reigns, polling parties left

अव्यवस्थाओं का बोलबाला, पोलिंग पार्टियां रवाना

Sat, 18 Feb 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 18 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Chaos reigns, polling parties left
पानी का छिड़काव न होने से दिन भर धूल फांकते रहे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 विधान सभा चुनाव कराने के लिए सातनपुर मंडी से शनिवार को पोलिंग पाटियों की रवानगी के दौरान अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। मैदान में पानी का छिड़काव न कराने से कर्मचारी दिन भर धूल से परेशान रहे। ट्रक व अन्य वाहनों पर बैठने के स्थान की सफाई नहीं कराई गई। पोलिंग पार्टियों ने विरोध किया तब वाहनों की सफाई कराई गई।
विज्ञापन



पोलिंग पार्टी रवानगी के लिए सातनपुर मंडी में चारों विधान सभाओं के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए गए। सुबह नौ बजे से पोलिंग पार्टियों को सामग्री और ईवीएम मशीन देनी शुरू हुई। चुनाव सामग्री वितरण के दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


चुनावी सामग्री और ईवीएम मशीन लेकर कर्मचारियों ने कंट्रोल यूनिट मशीन की बैटरी वहीं बैठकर चेक की और अभिलेखों में लेखा जोखा पूरा किया। वाहन दूर खड़े होने के कारण कई पोलिंग पार्टी और उनके सेक्टर मजिस्ट्रेट एक दूसरे को खोजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कायमगंज विधान सभा क्षेत्र के प्रेक्षक सुभाष डी लाखे, अमृतपुर के प्रेक्षक आशकृत तिवारी, सदर और भोजपुर विधान सभा के प्रेक्षक विशाल गगन, पुलिस प्रेक्षक, एन तमोली, जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान  अपर जिलाधिकारी आरबी सोनकर, एसपी सुभाष चंद्र बघेल, सीडीओ एनपी पांडेय, पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।


फर्रुखाबाद। कर्मचारी अपने ड्यूटी कटवाने की जुगत में लगे रहे। बीमार होने, रीड़ की हड्डी में दर्द होने, बच्चा छोटा होने, घुटनों में दर्द होना बताया। ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र डीएम प्रकाश बिंदु, सीडीओ एनपी पांडेय और प्रेक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। जिनकी समस्या सही थी, उनकी ड्यूटी काट दी गई। अन्य लोगों टरका दिया गया। बैंक कर्मी अनुभव सागर ड्यूटी काटने से मना होने के कारण वह अधिकारियोें के सामने रोने लगा। बाद में भाई के बीमार होने के कारण डीएम के कहने पर सीडीओ ने उसको ड्यूटी से मुक्त कर दिया।


कई महिलाएं अपने बच्चे को गोद में लेकर पति के साथ मंडी परिसर पहुंची। मां ने बच्चा पति को सौंप दिया और वह ड्यूटी व चुनाव सामग्री लेने चली गई। पिता बच्चे को मैदान में इधर उधर घूमाते खिलाते रहे।

फर्रुखाबाद। निर्वाचन आयोग ने नि:शक्तों का ध्यान रखने के निर्देश दिए है। वहीं विभागीय कर्मचारियों की अनदेखी के कारण एक नि:शक्त महिला की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई। वह शनिवार को मंडी परिसर में ड्यूटी लेने पहुंची। बाद में ड्यूटी कटने के बाद वह अपने घर चली गई।

फर्रुखाबाद। पोलिंग पार्टी रवानगी के समय महिलाओं के लिए सातनपुर मंडी में मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की गई। पीने के पानी की लिए नगर पालिका की ओर से टैंकर खड़ा कराया गया।


जहानगंज। थाना क्षेत्र के गांव घटमापुर में भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र राठौर और सांसद मुकेश राजपूत द्वारा मतदाताओं को पैसे बांटने की शिकायत यूपी 100 पर की गई। शिकायत बसपा प्रत्याशी जैमिनी राजपूत ने की। पुलिस को गांव में मुकेश राजपूत व प्रत्याशी मौजूद मिले। पुलिस ने इनकी वीडियोग्राफी कराकर जीप की तलाशी ली लेकिन कोई आपत्तिजनक चीज हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed