{"_id":"603d0d1f8ebc3ed7f81911f3","slug":"changes-in-the-weather-increased-patients-farrukhabad-news-knp614924177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बदलने से बढ़ी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बदलने से बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मौसम में एकाएक हुआ बदलाव बीमारियां बढ़ाने लगा है। सोमवार को लोहिया अस्पताल की ओपीडी में 830 मरीजों ने पर्च बनवाए। इसमें खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या 400 रही। एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों की भी भीड़ रही।
ओपीडी में पर्चा बनवाने के लिए सुबह 8:30 बजे से ही लंबी लाइन लग गई थी। भीड़ के कारण कई बार धक्का-मुक्की की नौबत बन गई। सबसे ज्यादा भीड़ फिजीशियन कक्ष में रही। यहां मरीज पहले दिखाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे तो सुरक्षाकर्मी को तैनात किया गया। सुरक्षाकर्मी ने काफी मशक्कत कर मरीजों की लाइन लगवाई।
दोपहर दो बजे तक मरीज पहुंचते रहे। 120 लोगों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। मरीजों को वैक्सीन लगवाने के लिए इंजेक्शन रूम में एक-एक घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार ने बदलते मौसम में पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। दिन में गर्मी और शाम को ठंडी हवा चलती है, ऐसा मौसम नुकसान देह है। सुबह-शाम गुनगुना पानी पीते रहें। सांस लेने में या कोई अन्य दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में चल रहे कोरोना की जांच के लिए काउंटर बनाया गया है। इसमें सोमवार को लैब टेक्नीशियन शानू भदौरिया की ड्यूटी लगाई गई थी। वह 10 बजे तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे कोरोना जांच के लिए लाए लोग भटकते रहे।
शानू की तबियत खराब होेने की जानकारी मिलने पर लैब टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई। करीब 10:30 बजे वह पहुंचे और जांच करना शुरू किया। कोरोना जांच के लिए सुबह आठ बजे से पर्चे बनने लगे थे। 80 लोगों ने कोरोना की जांच कराई।