फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chairs thrown at potato seller and chief constable, bloodied

Farrukhabad News: आलू विक्रेता व मुख्य आरक्षी में चली कुर्सियां, लहूलुहान

Wed, 13 Nov 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Chairs thrown at potato seller and chief constable, bloodied
फर्रुखाबाद। सड़क किनारे फुटपाथ पर आलू बेचने वाले और थाने के मुख्य आरक्षी में कुर्सियां चल गईं। इससे दोनों लहूलुहान हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। डाॅक्टर ने शराब की पुष्टि की है।
विज्ञापन

मोहल्ला शांतिनगर पजावा निवासी रंजीत कुमार (35) कादरीगेट चौराहे पर फुटपाथ पर आलू बेचते हैं। देर शाम थाने के मुख्य आरक्षी सतेन्द्र सिंह (35) दुकान पर पहुंचा। किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद सिपाही ने पास में पड़ी कुर्सी से हमला बोल दिया। रंजीत ने कुर्सी छीनकर मार दी। मारपीट में दोनों लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। डाक्टर ने दोनों के शराब पीने की पुष्टि कर दी है। पुलिस ने आलू विक्रेता के छोटे भाई और पड़ोस के एक अन्य युवक को थाने में बैठा लिया। थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट हुई है। सिपाही और आलू विक्रेता को अस्पताल भेजा है। कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed