फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chaat seller's wife committed suicide

केबल बाक्स जलने से 300 गांव की बिजली गुल

Sun, 27 Jun 2021 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Chaat seller's wife committed suicide
केबल बाक्स जलने से 300 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। 33 केवी की लाइन का केबल बाक्स जलने से गंगापार क्षेत्र के चार विद्युत उपकेंद्र ठप हो गए। इससे 300 गांवों की बिजली गुल हो गई। शाम तक खराबी ठीक न होने से भीषण गर्मी में लोग बेहाल रहे।
गंगापार क्षेत्र के अमृतपुर, सलेमपुर, तहसील और राजेपुर विद्युत उपकेंद्र से करीब 300 गांवों को बिजली दी जाती है। इन उपकेंद्रों की 33 केवी की लाइन फतेहगढ़ बेवर रोड भोलेपुर स्थित ट्रांसमिशन से गई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब नौ बजे आवास विकास स्थिल लकूला विद्युत उपकेंद्र के पास गंगापार क्षेत्र की लाइन का केबल बाक्स जलने से चारों उपकेंद्र ठप हो गए। इससे गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली न होने से पूरी लाइन संविदा कर्मियों से चेक कराई गई। कही भी फाल्ट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में पता चला कि लकूला विद्युत उपकेंद्र के पास 33 केवी की लाइन का केबल बाक्स जल गया है। तब जेई ने मरम्मत का काम शुरू कराया पर शाम तक केबल बाक्स ठीक नहीं हो सका। बिजली न मिलने से भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। सबमर्सिबल न चल पाने से पानी की भी दिक्कत हो गई।
जेई सतेंद्र सिंह ने बताया कि केबल बाक्स जल गया था। उसे ठीक कराया जा रहा है। ठीक होते ही बिजली चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed