फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Center ready for the purchase of paddy, waiting for farmers

धान खरीद के लिए केंद्र तैयार, किसानों का इंतजार

Mon, 31 Oct 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Center ready for the purchase of paddy, waiting for farmers
गांव हमीरपुर सोमवंशी में धान क्रय केंद्र। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जनपद में एक नवंबर से धान की सरकारी खरीद के लिए 20 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन

जनपद में अभी धान की फसल तैयार होने में एक सप्ताह से 15 दिन का समय लग सकता है। हालांकि शासन के निर्देश पर धान की सरकारी खरीद के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। जबकि ए ग्रेड के धान का मूल्य 2060 रुपये प्रति क्विंटल है।
धान की खरीद के लिए बनाए 20 क्रय केंद्रों पर सोमवार को बारदाना(बोरा) आदि पहुंचाने के साथ इलेक्ट्रानिक कांटा लगाया गया।
केंद्र प्रभारियों ने धान रखने के लिए गोदाम की सफाई कराई। खाद्य विभाग की ओर से सातनपुर सहित सभी मंडियों में 10 क्रय खोले गए हैं।
जबकि पीसीएफ के नौ केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी। वहीं भारतीय खाद्य निगम का सातनपुर मंडी में एक क्रय केंद्र खोला गया है।
डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र प्रभारियों को सुबह नौ बजे से केंद्र खोलने के साथ किसानों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रभारियों की गूगल से लोकेशन चेक की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान दिवस में हुई बातचीत में किसानों ने 10 नवंबर तक धान तैयार होने की जानकारी दी है।
हालांकि गत वर्ष भी 13 नवंबर को खरीद शुरू हुई थी। जनपद में 18400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed