{"_id":"af2d9a77c44ea648945685f811abef40","slug":"celebrate-india-s-victory-over-pakistan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक पर भारत की जीत पर जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक पर भारत की जीत पर जश्न
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्डकप के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच हुए पहले हाई वोल्टेज मुकाबले में
विज्ञापन
एक बार बाजी फिर टीम इंडिया के हाथ लगी। आखिरी विकेट के गिरते ही शहर से
लेकर देहात तक क्रिकेट प्रेमियों ने जगह-जगह आतिशबाजी छुड़ाई और मिष्ठान
वितरित किया। मैच देखने के लिए तिराहे-चौराहे पर स्थित पान और चाय की
दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
रविवार सुबह भारत और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए लोगों ने तैयारियां कर ली थीं।
इनवर्टर चार्ज करने के साथ जनरेटर का भी इंतजाम किया गया था। सुबह 9 बजे भारत ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी की। विराट कोहली के शतक और सुरेश रैना की ताबड़तोड़ अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने 300 रन बनाए। मैच देखने के लिए गढ़ी कोहना, खटकपुरा, त्रिपोलिया चौक, घोड़ा नखास और रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद के सामने मैच देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
भारत के खिलाड़ियों के चौके-छक्के मारने पर लोग उछल रहे थे तो आउट होने पर लोग निराश हो जाते। पाकिस्तान का जैसे ही आखिरी विकेट गिरा तो क्रिकेट प्रेमी झूम उठे। गढ़ी कोहना कृष्णा टाकीज के पास नितिन सोलंकी, तनिष मिश्र, मधुर मिश्र, राहुल कुमार, अनस, बच्ची, शाहआलम आदि ने आतिशबाजी छुड़ाई। लालदरवाजा पर जय भोलेबाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने आतिशबाजी छुड़ाकर मिष्ठान वितरित किया।
इस अवसर पर महामंत्री वैभव गुप्ता, अवनीश कनौजिया, कुलदीप, अनमोल वर्मा, नरेंद्र सक्सेना, विश्वदीप वर्मा, कल्लू वर्मा, उमेश वर्मा, संजय गुप्ता, आशू शर्मा, पुल्लू वर्मा, सुशील वर्मा आदि मौजूद रहे। बताते चलें कि भारत-पाक मैच को लेकर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार रोशनाबाद चौराहे पर भारत की जीत पर मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर रघुनंदन, यूनिस खां, युसूफ खां, मुईन खां, अरुण यादव, विश्वप्रकाश चतुर्वेदी, ब्रजेश भारद्वाज, अंकित अवस्थी, आनंद कुमार और दयानंद आदि मौजूद रहे।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट 2015 के आस्ट्रेलिया के एडीलेड मैदान में भारत और पाकिस्तान के बीच पूल बी का पहला लीग मैच खेला गया। सुबह टास जीत कर पहले खेलने के भारतीय कप्तान धोनी के फैसले से ही दर्शकों को जीत की आस हो गई थी। मैच शुरू होते ही बाजारों में सन्नाटा छा गया। भारतीय बल्लेबाजों ने पहले तो 300 का स्कोर बनाकर भारतीयों की उम्मीद बरकरार रखी। उसके बाद गेंदबाजों ने भी उन्हें निराश नहीं होने दिया।