फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CDPO accused of getting votes for SP, investigation started

Farrukhabad News: सीडीपीओ पर सपा को वोट दिलवाने का आरोप, जांच शुरू

Wed, 01 Jan 2025 03:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 01 Jan 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
CDPO accused of getting votes for SP, investigation started
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। राजेपुर ब्लॉक में तैनात सीडीपीओ पर सपा के पक्ष में मतदान कराने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाकर कॉल रिकार्डिंग सहित शिकायत की गई। सांसद ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजकर सीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव खानपुर अंबरपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम बाथम ने सीडीपीओ पर आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ता ने सीडीओ व सांसद से सीडीपीओ के खिलाफ 11 बिंदुओं पर शिकायत की। कार्यकर्ता ने कॉल रिकार्डिंग उपलब्ध कराते हुए कहा कि सीडीपीओ लोकसभा सीट बेइमानी से जितवाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने इंडिया गठबंधन को जितवाने के लिए दबाव डाला।
विज्ञापन

50 किलो गेहूं व 10 किलो चावल लेने, सामान शिफ्ट कराने के लिए लेबर बुलवाने, कैलेंडर का टैक्सी भाड़ा न देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा 10 जून को अंबरपुर केंद्र व चित्रकूट केंद्र के 10 हजार रुपये लेने, सरकार के खिलाफ विपक्षियों की तरह बयानबाजी करने का आरोप लगाकर सीडीपीओ को ब्लाक से हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेकर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने सीडीओ को पत्र भेजा। इसमें उन्होंने कहा सीडीपीओ द्वारा सांसद व उच्च अधिकारियों के लिए अभद्र भाषा प्रयोग की गई है। लोकसभा चुनाव में सपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य लोगों को प्रोत्साहित करना अत्यंत निंदनीय है।
सांसद ने सीडीपीओ से ब्लाक राजेपुर का चार्ज हटाकर डीपीओ कार्यालय से संबद्ध करने के साथ मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने की सिफारिश की है। यह भी कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास सीडीपीओ से फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग उपलब्ध हैं।

--------------
सीडीपीओ के खिलाफ शिकायत मिली है। जिला कार्यक्रम अधिकारी को जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। - अरविंद कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी
---------------
आरोप निराधार हैं। निरीक्षण के दौरान केंद्र बंद मिला था। वहां मौजूद शिक्षकों ने हॉटकुक्ड न बनने की जानकारी दी थी। कार्रवाई से बचने के लिए झूठी शिकायत की जा रही है। - नवीन चंद्र यादव, सीडीपीओ राजेपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed