{"_id":"5e317d9f8ebc3e4b21587d6b","slug":"cdo-honored-in-getting-89-47-percent-votes-for-divyang-farrukhabad-news-knp5411292142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों के 89.47 फीसद वोट डलवाने में सीडीओ सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों के 89.47 फीसद वोट डलवाने में सीडीओ सम्मानित
विज्ञापन
स्वीप कार्यक्रम में सम्मानित किए गए सीडीओ।
- फोटो : FARRUKHABAD
लोकसभा चुनाव में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के साथ दिव्यांगों का सर्वाधिक मतदान कराने में जिला देश में अव्वल रहा। इसके लिए तत्कालीन जिलाधिकारी को दिल्ली में सम्मान मिलने के साथ सीडीओ को भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित किया गया।
अप्रैल में हुए लोकसभा चुनाव में मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता की अलख जगाई थी। स्वीप रजिस्टर बनवाकर जिले से बाहर रहने वाले मतदाताओं को फोन कर बुलाया गया। घर-घर मतदाताओं को पत्र भेजकर न्योता दिया गया। सर्वाधिक फोकस दिव्यांग मतदाताओं पर रहा।
जनपद में 14888 दिव्यांग मतदाताओं की सूची बनाई गई। इनका बूथवार रजिस्टर बनाकर मतदान वाले दिन बीएलओ को इन्हें घर से बुलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। ईवीएम तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक बूथ पर व्हीलचेयर, बैसाखी की व्यवस्था की गई। सुबह 10 से 11 बजे तक का समय कर इनके वोट डलवाए गए।
विज्ञापन
इसके चलते 13321 दिव्यांगों ने मतदान किया। ये 89.47 फीसदी रहा। मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं के वोट डलवाने में जनपद देश में अव्वल रहा है। इसके चलते मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को उन्हें सम्मानित किया गया।
वह समारोह में नहीं पहुंच सके, इसलिए उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से उन्हें शील्ड भेजी गई। स्वीप कार्यक्रम में उन्हें लगातार दूसरी बार सम्मानित किया गया। इसके अलावा पांचाल जल संचयन में 11 जनवरी को उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। मथुरा में तैनाती के दौरान उन्हें महिला लिंगानुपात बढ़ाने पर सम्मान मिला था।