फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CDO got four teachers absent, studies got stalled

सीडीओ को चार शिक्षक गैर हाजिर, पढ़ाई मिली ठप

Mon, 19 Sep 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
CDO got four teachers absent, studies got stalled
कमालगंज। मुख्य विकास अधिकारी एम. अरून्मोली को कंपोजिट विद्यालय मोहनपुर चार शिक्षक गैरहाजिर मिले। उन्होंने बीईओ से शिक्षकों की लापरवाही का जवाब मांगा है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय मोहनपुर के निरीक्षण में प्रारूल पटेल, अर्चना दीक्षित, उर्मिला देवी, मोहम्मद असलम अनुपस्थित मिले। मौजूद शिक्षक अर्शेनाज व जहीरूल हसन ने कहा कि एक अध्यापिका बीआरसी पर प्रशिक्षण ले रही हैं और एक अवकाश पर हैं। विद्यालय में एक साथ चार अध्यापक अनुपस्थित होने से शिक्षण कार्य प्रभावित था।
विज्ञापन

कक्ष संख्या 4, 5 व रसोई घर में ताला लगा पाया गया। शौचालय व कक्षाओं में गंदगी फैली थी। प्राथमिक विद्यालय मिर्जा नगला में शिक्षकों ने बताया कि हेडमास्टर व स्टेट रिसोर्स ग्रुप की सदस्य रुचि वर्मा विभागीय कार्य से बीएसए कार्यालय गई हैं। प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर गढ़िया में कक्षाओं में कुछ स्थानों पर टाइल्स टूटे पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने सोमवार को राजेपुर क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। एक स्कूल के कमरे में कबाड़ भरा मिला। अनियमितता मिलने पर चार विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

प्राथमिक विद्यालय अंबरपुर में शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। बीएसए ने बीईओ को जांच करने का आदेश दिया है। प्राथमिक विद्यालय दहेलिया में प्रधानाध्यापक के उपस्थित रजिस्टर में हस्ताक्षर तो थे, लेकिन वह स्कूल में नहीं थे। प्राथमिक विद्यालय तेराखास में मध्याहन भोजन पंजिका में विवरण अंकित नहीं मिला। शौचालय गंद पड़े थे। विद्यालय के एक अतिरिक्त कक्ष में कबाड़ भरा था और दूसरे कक्ष में जाने के लिए रास्ता नहीं था। प्राथमिक विद्यालय अहिलामई में सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। मल्टीपल हैंडवॉस टूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed