{"_id":"63f3c4fd0ae157725408ee46","slug":"cbcid-inspector-investigated-evidence-in-kotwali-farrukhabad-news-c-12-1-89447-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: कोतवाली में सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर ने खंगाले साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: कोतवाली में सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर ने खंगाले साक्ष्य
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली की हवालात में पांच साल पहले बाइक चोरी करने के आरोपी की फंदा लगाकर मौत के मामले में सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कोतवाली में घटना संबंधी साक्ष्य खंगाले। हालांकि मजिस्ट्रियल जांच में तत्कालीन कोतवाल को क्लीनचिट मिल चुकी है।
नवंबर 2017 में ठंडी सड़क स्थित शॉपिंग स्टोर के बाहर एक फौजी की बाइक चुराते राजेपुर के गांव बमियारी के विशाल पाठक को लोगों ने पकड़ लिया था। शॉपिंग स्टोर कर्मियों व लोगों ने मारपीट कर विशाल को पुलिस को सौंप दिया था। विशाल ने शहर कोतवाली की हवालात में आत्महत्या कर ली थी। तत्कालीन एसपी मृगेंद्र सिंह ने तत्कालीन कोतवाल अनूप निगम सहित मुंशी व दीवान को निलंबित कर दिया था।
विशाल के पिता ने फौजी समेत कोतवाल व पुलिस कर्मियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदय आघात होना पाया गया। यही नहीं मजिस्ट्रेटी जांच में आरोपियों को क्लीनचिट मिल गई।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर शासन ने सीबीसीआईडी जांच शुरू कर दी है। कानपुर से सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर एचआर सिंह रविवार शाम कोतवाली पहुंचे। उन्होंने हवालात देखी और पुरानी पत्रावलियों को देखा। इसके बाद उन्होंने कोतवाल विनोद शुक्ला व इंस्पेक्टर क्राइम एके सिंह से जानकारी हासिल की। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर जांच के लिए आए थे। उन्होंने जो भी पत्रावलियां मांगी, उपलब्ध करवा दी हैं।