फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cattle grazed and drowned in the Ganges

मवेशी चराने गए वृद्ध की गंगा में डूबकर मौत

Sun, 03 May 2020 08:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Cattle grazed and drowned in the Ganges
मवेशी चराने गए वृद्ध की गंगा में डूबकर मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नौखंडा गांव में गंगा कटरी में मवेशी चराने गया वृद्ध गंगा में डूब गया। वृद्ध को मछली का शिकार कर रहे ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला तब तक उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नामऊ निवासी रामविलास पाल(60) रविवार की सुबह मवेशी चराने के लिए नौखंडा में गंगा कटरी में गया था। लगभग 11 बजे गर्मी लगने पर वृद्ध गंगा में नहाने के लिए उतर गया। अचानक गहरे पानी में जाने के कारण वह डूबने लगा।
विज्ञापन

किनारे पर नौखंडा गांव के कुछ ग्रामीण मछली का शिकार कर रहे थे। इन लोगों ने रामविलास को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगाई। जब तक उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी फूलमती, पुत्र रक्षपाल, सत्यपाल, संतोष, बृजकिशोर, बृजनंदन लोहिया अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed