{"_id":"64ad950c8cd1198ad806f4cc","slug":"cash-not-deposited-in-arto-office-even-on-the-second-day-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-514-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एआरटीओ कार्यालय में दूसरे दिन भी नहीं जमा हुई नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एआरटीओ कार्यालय में दूसरे दिन भी नहीं जमा हुई नकदी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के अभाव में दूसरे दिन भी कैश जमा नहीं हुआ। इससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की हानि हुई। पंजीयन, फिटनेस, लाइसेंस व ट्रांसफर के पटल पर एक लिपिक के सहारे काम चलाया गया।
एआरटीओ कार्यालय में पांच लिपिकों का स्थानांतरण गैर जनपद हो गया। एआरटीओ बृजेंद्र चौधरी ने तत्कालीन एआरटीओ सुधेश तिवारी व पीटीओ वी के आनंद के साथ मारपीट का हवाला देकर स्थानांतरित लिपिकों का ट्रांसफर निरस्त करने के संबंध में परिवहन आयुक्त को पत्र भेजा था। परिवहन आयुक्त ने सभी आरटीओ व एआरटीओ को स्थानांतिरत कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने के आदेश दिए थे। ऐसा नहीं करने पर कर्मचारी को स्वयं को स्थानांतरित मानकर दूसरे जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए थे। मंगलवार को कार्यालय में लिपिक राजेंद्र कुमार पंजीयन, वाहन ट्रांसफर, फिटनेस, लाइसेंस का काम करते रहे। लिपिक रवि कुमार अवकाश पर चले गए। एआरटीओ बृजेंद्र चौधरी कानपुर बैठक में गए हुए थे। कार्यालय में आरआई जीवन कुमार ने वाहनाें का भौतिक निरीक्षण कर अन्य कार्य करते हुए लोगों को राहत देने की कोशिश की। कार्यालय में नकद जमा न होने से राजस्व का लाखों रुपये का प्रतिदिन नुकसान हो रहा है।
परिवहन आयुक्त बृजभूषण सिंह के आदेश पर स्थानांतरित लिपिक गणेश दत्त मिश्रा ने जनपद जौनपुर में अपना योगदान किया। वहीं लिपिक भीम बाबू कात्यायन जनपद आगरा में योगदान आख्या देने गए हैं। वहां के अधिकारियों ने बिना एआरटीओ बृजेंद्र चौधरी की अनुमति के कार्यभार ग्रहण कराने पर रोक लगा दी। ऐसे में वह नियुक्त नहीं हो पाए।