फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cash-jewellery stolen by masking in Anganwadi worker's house

Farrukhabad News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर में नकब लगाकर नकदी-जेवर चोरी

Sun, 30 Jul 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cash-jewellery stolen by masking in Anganwadi worker's house
नवाबगंज। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर में नकब लगाकर चोर छह लाख के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर दी। पुलिस ने मौके पर पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कनासी निवासी अनिरुद्ध कुमार गंगवार खेती करते हैं। उनकी पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। शुक्रवार रात अनिरुद्ध कुमार परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर मकान के पीछे की दीवार में नकब लगाया और कमरे में पहुंच गए। चोरों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर एक सोने की चेन, हार, 11 अंगूठी, छह जोड़ी पायलें, पीतल के बर्तन व कपड़ों के अलावा 95 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह अनिरुद्ध जागे तो कमरा अंदर से बंद पाया। उन्होंने मकान के पीछे जाकर देखा तो नकब लगा हुआ था। सूचना पर एसओ जेपी शर्मा व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने मौके पर चोरों के हाथ व पैरों के निशान के नमूने लिए। अनिरुद्ध ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में चार चोरी से इलाके में दहशत
चार दिन पूर्व गांव गुलरिया निवासी सौरभ राजपूत के घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी हो गए थे। गांव डुड़ियापुर निवासी बदन सिंह यादव के यहां से चोर जेवर व नकदी चोरी करके भाग गए थे। गांव सलेमपुर में पंचायत घर का ताला तोड़कर चोर बैटरी इनवर्टर चोरी कर चले गए। एक सप्ताह में चोरी की चार घटनाओं ने इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed