{"_id":"62cc68c660a076151c600722","slug":"cash-and-medal-stolen-from-retired-soldier-s-house-farrukhabad-news-knp707046640","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः रिटायर्ड फौजी के घर से नकदी व मेडल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः रिटायर्ड फौजी के घर से नकदी व मेडल चोरी
विज्ञापन
गांव चांदपुर में गयाराम के मकान में लगा नकब। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। रिटायर्ड फौजी के घर में नकब लगाकर चोरों ने एक लाख रुपये नकद, जेवर और पांच मेडल चोरी कर लिए। रिटायर्ड फौजी ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़कर चौकी पुलिस को सौंपा। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की है।
शहर कोतवाली के गांव चांदपुर निवासी रिटायर्ड फौजी गयाराम के मकान में नौ जुलाई की रात चोरों ने नकब लगाकर एक लाख रुपये, पायल, साड़ियां, जरूरी कागजात चोरी कर लिए। गयाराम को 1965 तथा 1971 की लड़ाई में मिले पांच मेडल भी चोर ले गए। सुबह खेतों में सामान बिखरा पड़ा मिला। शक के आधार गयाराम ने एक व्यक्ति को पकड़कर पांचाल घाट चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बाद में उसे छोड़ दिया।
गयाराम ने एसपी को दिए पत्र में कहा कि चौकी पुलिस ने उसे पूर्व सैनिक होने के बावजूद धमकाया। इससे काफी ठेस पहुंची। उन्होंने शीघ्र ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। दोषी चौकी के पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विनोद शुक्ला का कहना है कि किसी को पकड़कर नहीं सौंपा गया था। घटना की जांच की जा रही है।